BREAKING NEWS
BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<     WEATHER UPDATE: राजस्थान में चक्रवात का असर खत्म होते.. <<     उज्जैन में बड़ा हादसा: होटल के वेस्टेज चैंबर.. <<     VIDEO NEWS : देवास में नए SP आदित्य मिश्रा की एंट्री,.. <<     VIDEO NEWS: रोजी-रोटी कमाकर लौट रहे थे दो दोस्त, घर.. <<     KHABAR : हरदीप पुरी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष.. <<     BIG NEWS : अनुयोग हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गोपाल.. <<     बामोरकलां में साइबर ठगी की बड़ी वारदात, APK.. <<     KHABAR : उज्जैन के श्रीगंगा होटल में बड़ा हादसा,.. <<     गुरु के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, 42 साल की.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य खुद मैदान.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन झाबुआ में ‘जन सुरक्षा युवा.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य की अगुवाई.. <<     KHABAR : सेवा निवृत्ति पर बीपीओ बृजेश रावत को नम.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान की आड़ में चल रहा था शराब का.. <<     BIG NEWS : दो दिन तक समझाया, चेतावनी भी दी, फिर भी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 29, 2026, 12:57 pm
BIG NEWS : डुप्लीकेट चाबी से पांच मिनट में 75 लाख का डंपर चोरी, अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, 350 से अधिक सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर डीएसटी व राशमी थाना पुलिस की कार्रवाई, चोरी का डंपर बरामद, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला स्पेशल टीम (चोरी निरोधक टीम) और राशमी थाना पुलिस ने 350 से अधिक CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग का विश्लेषण कर डंपर चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने राशमी के पहुना से चोरी हुआ करीब 75 लाख रुपए कीमत का नया डंपर आनंद, गुजरात के पास से बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, चोरी और चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त से जुड़े दो आरोपियों को नामजद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, तकनीकी अनुसंधान और मुखबिर सूचना से सामने आया कि नियाज खान, गुजरात निवासी, अपने साथियों के साथ चित्तौड़गढ़, राजसमंद, मध्यप्रदेश सहित अन्य क्षेत्रों से डंपर चोरी की वारदातों में शामिल रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अन्य वारदातों और गिरोह से जुड़े लोगों के संबंध में विस्तृत खुलासा हो सकता है।

पांच मिनट में डुप्लीकेट चाबी से चोरी-
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 15 सितंबर 2026 को दौलतपुरा, भीलवाड़ा निवासी कैलाश चंद्र गुर्जर ने राशमी थाने में रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट के अनुसार, 14 सितंबर की मध्यरात्रि में पहुना स्थित नायरा पेट्रोल पंप के बाहर खड़ा करीब 75 लाख रुपए कीमत का नया डंपर अज्ञात बदमाश डुप्लीकेट चाबी का इस्तेमाल कर करीब पांच मिनट में चोरी कर ले गए। रिपोर्ट में GPS से छेड़छाड़ किए जाने की बात भी कही गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा और गंगरार वृत्ताधिकारी उदयसिंह के निर्देशन में थानाधिकारी गेहरीलाल गुर्जर के नेतृत्व में राशमी थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम की विशेष टीम गठित की गई।

350 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले-
पुलिस टीम ने नायरा पेट्रोल पंप के CCTV फुटेज के साथ घटना स्थल से लेकर नीमच, मंदसौर, जावरा, गोधरा और आनंद (गुजरात) तक 350 से अधिक CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग जुटाकर उनका बारीकी से विश्लेषण किया।

तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र के आधार पर पुलिस ने चोरी के डंपर को जावरा, मध्यप्रदेश से आगे ले जाने वाले तथा अन्य संदिग्ध साथियों की पहचान कर उन्हें नामजद किया। टीम करीब 10 दिन तक CCTV फुटेज और नामजद आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखती रही।

पुलिस के अनुसार, टीम ने संदिग्ध क्षेत्र में पहचान छिपाकर निगरानी की। लगातार पीछा किए जाने के दौरान आरोपी चोरी के डंपर को आनंद, गुजरात के पास एक गोदाम के बाहर छोड़कर फरार हो गए। बाद में पुलिस ने डंपर को बरामद कर लिया।

अन्य राज्यों में डंपर चोरी की वारदातों की जांच-
पुलिस के अनुसार, जांच और CCTV फुटेज के विश्लेषण में सामने आया कि नियाज खान और उसके साथियों द्वारा अलग-अलग जिलों एवं राज्यों से डंपर चोरी की अन्य वारदातें भी की गई हैं। पुलिस को चोरी किए गए वाहनों को छोटा उदयपुर और आनंद, गुजरात में अन्य लोगों के माध्यम से बेचने की जानकारी भी मिली है।

मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद डंपर चोरी की अन्य वारदातों और गिरोह से जुड़े लोगों के संबंध में और जानकारी सामने आने की संभावना है।

कार्रवाई करने वाली टीम-
राशमी थाना पुलिस: थानाधिकारी गेहरीलाल गुर्जर, एएसआई धूडाराम, राजकुमार (साइबर सेल), कांस्टेबल अर्जुन, मनोज एवं सुभाष।

जिला स्पेशल टीम (चोरी निरोधक टीम): प्रभारी रामावतार, सुनील कुमार, दुर्गेश, हेमराज, पदम कुमार, राकेश, मनीष कुमार, साहिल गुर्जर एवं पुरखाराम।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE