नीमच। जमीन विवाद को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम शर्मा पर कथित जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना परशुराम गृह निर्माण सोसायटी, बरखेड़ा रोड स्थित बिजली ऑफिस के समीप की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि विवादित जमीन का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है।
जानकारी के अनुसार सोसायटी के मेन गेट पर कब्जा करने की नीयत से राधेश्याम और देवी लाल दवे सहित कुछ अन्य लोगों पर ओम शर्मा के साथ मारपीट करने के आरोप लगाए गए हैं। हमले में कांग्रेस नेता घायल हो गए।
घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने पर ओम शर्मा को आगे के उपचार के लिए उदयपुर रेफर किया गया है।
मामले को लेकर पुलिस में शिकायत और जांच की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, विवादित जमीन और मेन गेट पर कब्जे को लेकर चल रहे हाईकोर्ट के प्रकरण की भी जानकारी सामने आई है। मामले में पुलिस जांच के बाद घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।