चित्तौड़गढ़। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत सरपंच, पंच एवं उपसरपंच पदों के निर्वाचन के लिए शुक्रवार को रिटर्निंग अधिकारियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू की उपस्थिति में यह प्रक्रिया संपन्न हुई।
रेंडमाइजेशन के दौरान रिटर्निंग अधिकारियों को पंचायत समितियों का आवंटन किया गया। इसका उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है।
इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कृतिक जैन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।