मनासा। कृषि उपज मंडी समिति मनासा ने किसानों, व्यापारियों एवं वाहन चालकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। हमाल संघ के सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन के चलते शुक्रवार 27 नवंबर 2026 को मंडी में प्याज की नीलामी और तौल कार्य पूरी तरह बंद रहेगा।
मंडी समिति द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, हमाल संघ के आवेदन पर 27 नवंबर को हमाल बंधुओं का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसके चलते मंडी परिसर में कृषि उपज प्याज की नीलामी नहीं की जाएगी और न ही प्याज का तौल कार्य होगा।
इसके साथ ही प्याज से संबंधित वाहनों के मंडी परिसर में प्रवेश पर भी प्रतिबंध रहेगा। मंडी समिति ने किसान बंधुओं, व्यापारी बंधुओं एवं वाहन चालकों से अपील की है कि वे शुक्रवार को प्याज से संबंधित कोई भी वाहन लेकर मंडी परिसर में नहीं आएं।
कृषि उपज मंडी समिति मनासा ने सभी संबंधित लोगों से जारी सूचना का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।