BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मंदसौर में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : मंदसौर में जर्जर भवनों पर चला प्रशासन का.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : प्रशासन आपके द्वार-समाधान अबकी बार.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिले में किरायेदारों एवं बाहरी.. <<     KHABAR : संगठन महासचिव संजय कामले ने पूर्व विधायक.. <<     NEWS : सामाजिक बहिष्कार एवं अवैध झगड़ा राशि वसूली.. <<     KHABAR : अप्रेजल प्रणाली के विरोध में संविदा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पिपलिया रूंडी और 35 साल.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोक.. <<     NEWS : सोशल मीडिया भाजपा की विचारधारा और योजनाओं.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की सदर निंबाहेड़ा थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय कौशल विकास समिति की बैठक.. <<     कसरावद में समर कैंप 'आरोह 2026' का हुआ समापन,127.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मोदी सरकार ने एमपी को दी एनएच की सौगात,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 8, 2022, 7:45 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भदेसर थाना पुलिस और मुखबिर की पुख्ता सूचना, जैसे ही मंडफिया रोड पर की नाकाबंदी तो सामने से आई तेज रफ्तार ब्रेजा कार, जब अधिकारियों ने ली तलाशी तो उड़ गए सबके होश, जानिये ऐसा क्या ले जा रहा अपराधी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भदेसर थाना पुलिस ने पिछले 5 दिनों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध दूसरी कार्यवाही करते हुए मंगलवार को नाकाबंदी के दौरान एक ब्रेजा कार से 134 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की धरपकड हेतु थानाधिकारी भदेसर शंकर लाल राव द्वारा अपने थाने के जाब्ता एएसआई गोविंद सिह, हैड कांस्टेबल राजेश कुमार, कॉन्स्टेबल राधेश्याम, अमरचन्द व विष्णु कुमार के साथ कार्यवाही करते हुए सरहद भदेसर मे गाडरीयो की ढाणी से मण्डफिया रोड जाने वाले रास्ते पर पहुंच नाकाबंदी शुरू की। नाकाबंदी के दौरान गाडरीयो की ढाणी की तरफ से एक सफेद रंग की ब्रेजा कार गाडी आती हुई नजर आई जिसका चालक पुलिस की गाडी व जाब्ता पुलिस को देख करीब 100 मीटर पहले  गाडी को  वापस  पीछे की तरफ  लेने  लगा  मगर रास्ता सकडा होने एवं रास्ते किनारे झाडीयां अधिक होने से ब्रेजा कार को चालक द्वारा गाडी को वापस नही घुमा पाने से गाडी को वही पर छोड कर चालक भाग गया। कार की दुसरी सीट पर बैठा व्यक्ति को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया।
ब्रेजा कार की नियमानुसार तलाशी  ली गई तो कार के अन्दर भरे 4 टाट की बोरीया एवं 5 कटटे प्लास्टिक के कुल 9 टाट की बोरिया व  कटटे पाये  गये।  जिनको खोल कर  देखा गया  तो सभी मे अवैध अफिम डोडा चुरा भरा होना पाया गया। ब्रेजा कार मे भरे टाट की बोरीयो व कटटो का वजन किया गया तो कुल वजन 134 किलोग्राम पाया गया। अवैध अफिम डोडा चुरा व ब्रेजा कार को जब्त कर आरोपी भुतिया खुर्द थाना भदेसर निवासी नारायण लाल पुत्र शंकर लाल जाट को गिरफ्तार कर थाना भदेसर पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE