BREAKING NEWS
खरगोन में पहली बार जल योग का अनूठा आयोजन, 100 से.. <<     KHABAR : 54वीं मध्यप्रदेश सब जूनियर तैराकी.. <<     खरगोन में मराठा महिला मंडल का सराहनीय सेवा.. <<     KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान पहुंचा बसों.. <<     BIG NEWS : अफीम किसानों की हुंकार, मूल्य वृद्धि,.. <<     "संतों पर हमला बर्दाश्त नहीं", जावद में.. <<     KHABAR : आदित्य विधा विहार में रविवार सुबह.. <<     VIDEO NEWS : सड़क पर गंदगी, घरों में चिंता... नीमच के.. <<     BIG REPORT : 11 दिन से थमा मानसून, मंदसौर में गहराया जल.. <<     KHABAR : गरोठ के कन्या छात्रावास में फूड.. <<     KHABAR : चिता आंदोलन पर भड़के नेता प्रतिपक्ष, उमंग.. <<     BIG NEWS : रामपुरा को मिली 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल.. <<     मल्हारगढ़ में स्कूली बसों पर उठे सवाल, क्षमता.. <<     उज्जैन में खूनी संघर्ष: आपसी रंजिश में दो की.. <<     खरगोन में चीते की दहशत, खलिहान में मिली गाय की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 9, 2022, 11:08 am
BIG NEWS : नेता प्रतिपक्ष गोविन्द सिंह की भारत जोड़ो उपयात्रा में बड़ी चूक, लोडेड कट्टा लेकर पहुंचा जीतू गुर्जर और धनाधन कर दिए 2 फायर, मौके पर मची अफरा-तफरी, जानिए फिर क्या हुआ, पढ़े खबर  

Share On:-

ग्वालियर। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह की सुरक्षा में मंगलवार को बड़ी चूक हो गई। नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में निकल रही भारत जोड़ो उपयात्रा के दौरान यूथ कांग्रेस के जिला सचिव छोटू उर्फ अवधेश तोमर पर हमला हुआ। हमलावर लोडेड कट्‌टा लेकर यात्रा में घुस गया। उसने 2 बार ट्रिगर दबाया, लेकिन दोनों बार फायर मिस हो गए।

वह तीसरी बार कट्‌टा लोड करने लगा, तो भीड़ ने पकड़कर पिट दिया, लेकिन इतने में ही किसी ने उसे भीड़ से बाहर कर दिया। बाद में पता चला कि हमला करने वाला जीतू गुर्जर खुद भी कांग्रेस कार्यकर्ता है और गोला का मंदिर शराब ठेके पर काम करता है। उसका यूथ कांग्रेस नेता छोटू से कई बार झगड़ा हो चुका है। हमले से 20 मिनट पहले भी बरैठा टोल पर पहले कार निकालने पर दोनों में बहस हुई थी।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते 20 नवंबर तक एंट्री कर सकती है। ऐसे में मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो उप यात्राएं निकाली जा रही हैं। मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के सीनियर लीडर डॉ गोविंद सिंह भिंड से भारत जोड़ो उप यात्रा लेकर चले थे। ग्वालियर के महाराजपुरा में यात्रा का स्वागत होना था। यहां से यह यात्रा आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी ग्वालियर कांग्रेस की थी।

यात्रा का रूट तो अलग था, लेकिन लक्ष्मणगढ़ के पास दशरथ सिंह गुर्जर के घर पर यात्रा के स्वागत की पूरी तैयारी थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता साहब सिंह भी अपनी पूरी टीम के साथ यहां स्वागत करने के लिए खड़े थे। हाल ही में भाजपा से कांग्रेस में आए दबंग नेता और पार्षद पति बलवीर तोमर, उनका बेटा यूथ कांग्रेस के जिला सचिव छोटू उर्फ अवधेश तोमर भी यहां पहुंचे थे। जब यात्रा का स्वागत चल रहा था, तभी बोलेरो से जीतू उतरा और छोटू को टारगेट कर कट्‌टे से 2 मिस फायर किए। 

यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन की चूक सामने आई है। यात्रा में सैकड़ों लोग थे। इसके बाद भी कांग्रेस नेता पर हमला हो गया। पुलिस कहीं नजर नहीं आई। इस बारे में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि भिंड की सीमा तक उन्हें पुलिस की पूरी सुरक्षा मिली, लेकिन ग्वालियर आते ही सुरक्षा नहीं थी।

सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया का कहना है कि ग्वालियर पुलिस को इस यात्रा के आने और उसके स्वागत के लिए इतनी भीड़ जुटने की कोई सूचना नहीं दी गई थी। वरना वहां पुलिस होती और ऐसा कुछ नहीं होता।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE