BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 9, 2022, 12:17 pm
BIG NEWS : रिटायर्ड कर्मचारी की बेटी और होटल का बंद कमरा, जब शराब पार्टी के बाद नहीं खुला दरवाजा तो सकते में आया स्टॉफ, फिर जैसे ही मास्टर की से खोला ताला तो उड़ गए कर्मचारियों के होश, जानिये किस हालत में थी युवती, पढ़े खबर

Share On:-

जबलपुर। शहर के मेखला रिसोर्ट में मंगलवार दोपहर जिस युवती की लाश मिली थी, उसकी शिनाख्त हो गई है। बरेला की रहने वाली युवती के पिता रिटायर्ड कर्मचारी हैं। लड़की फर्जी आईडी दिखाकर होटल में रुकी थी। आधार कार्ड में पता ओमती लिखा था। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां स्थित मकान खंडहर मिला। पड़ताल में पता चला कि परिवार बरेला थाना क्षेत्र के बलहारा गांव में रहता है। पुलिस को युवती के साथ होटल में रुके युवक की लास्ट लोकेशन देवास मिली है। वह गुजरात का रहने वाला है।

ऐसा है पूरा घटनाक्रम-
तिलवारा थाना पुलिस के मुताबिक युवक-युवती रविवार दोपहर मेखला रिसोर्ट पहुंची थी। यहां उन्होंने जो आईडी दी उसमें लड़के का नाम अभिजीत पाटीदार और लड़की ने अपना नाम राखी मिश्रा लिखा था। आईडी देखने के बाद लड़के ने 1500 रुपए एडवांस के रूप में जमा किए। इसके बाद वे कमरा नंबर-5 में चले गए।

रविवार शाम दोनों घूमने के लिए निकले। रात में लड़का अकेले ही होटल लौटा। सोमवार दोपहर लड़के ने होटल में ही खाना खाया और फिर होटल से बाहर चला गया। शाम करीब 4 बजे लौटा तो लड़की साथ थी। शाम करीब साढ़े 6 बजे लड़की फिर से होटल से बाहर निकला। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। मंगलवार दोपहर तक कमरे का गेट नहीं खुला, न ही कोई ऑर्डर आया तो स्टाफ ने होटल के मैनेजर को जानकारी दी। सभी ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन भीतर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद मास्टर की से कमरे को खोला गया। बेड पर युवती की लाश रजाई में लिपटी दिखी। पूरा बिस्तर खून से लथपथ था। उसकी कलाई और गला कटा हुआ था। पास ही दो ब्लेड भी पड़ी मिली।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि कमरे में शराब की दो बोतल भी मिली हैं। इसमें एक खाली जबकि दूसरी आधी भरी थी। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी चेक किए तो उनमें लड़का जाते हुए नजर आ रहा है। घटना की सूचना के करीब दो घंटे बाद थाना प्रभारी लक्ष्मण झारिया मौके पर पहुंचे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE