BREAKING NEWS
NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की.. <<     जतारा जनपद पंचायत में बीपीओ बृजेश रावत का.. <<     BIG UPDATE: नीमच में हरदीप पुरी के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नीमच में हरदीप पुरी के विरोध में.. <<     मुरैना में एकता रैली के जरिए दिया राष्ट्रीय.. <<     दतिया में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और.. <<     KHABAR : बोलिया में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं.. <<     KHABAR : गरोठ में हाईवे किनारे अवैध ढाबों पर.. <<     शाजापुर की पोलायकलां मंडी में गाड़ी लगाने को.. <<     खरगोन में कपास के खेत में गांजे की खेती का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 10, 2022, 7:27 pm
BIG BREAKING : गुजरात विधानसभा चुनाव, भारतीय जनता पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, जानिये हार्दिक पटेल को किस क्षेत्र से मिला मौका, पढ़े खबर 

Share On:-

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम ने गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 160 सीटों के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हार्दिक पटेल को विरामगाम विधानसभा से बीजेपी का उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे.

पाटीदार आंदोलन से आए थे चर्चा में
कभी बीजेपी पर लगातार बरसने वाले हार्दिक अब पार्टी को चुनाव जिताने में जुटे हुए हैं. उनका दवा है कि गुजरात में बीजेपी की सरकार आएगी. हार्दिक पाटीदार आंदोलन से चर्चा में आए थे. इस आंदोलन से ही इस युवा नेता ने अपने रानजीतिक सफर की शुरुआत की थी. वे गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके हैं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आने के बाद ही हार्दिक को टिकट मिलने के कयास लगाए जा रहे थे. इसके पहले कई ऐसे नामों पर चर्चा हो रही थी जो कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए हैं. पार्टी के लिए टिकट बंटवारा एक चुनौती से कम नहीं था.

बीजेपी ने की थी बड़ी बैठक
बता दें कि मंगलवार (8 नवंबर) को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह  के आवास पर गुजरात चुनाव को लेकर बीजेपी की कोर ग्रुप की बैठक हुई. अमित शाह के आवास पर बैठक के बाद सभी नेता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचे. यहां अमित शाह, जेपी नड्डा ने विधानसभा चुनावों के उम्मीदवारों पर विचार करने के लिए गुजरात के पार्टी नेताओं के साथ बैठक की.

बता दें कि गुजरात विधानसभा के लिए चुनाव में अब सिर्फ 20 दिन ही बचे हैं. राज्य की सभी 182 सीटों के लिए 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होना है. 8 दिसंबर को मतगणना के साथ ही नतीजे आएंगे और नई सरकार बनने का रास्ता साफ हो जाएगा. ऐसे में सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुट गई हैं. इसबार कांग्रेस बीजेपी के साथ ही आम आदमी पार्टी भी चुनावी मैदान में है. सभी दलों के नेता लगातार राज्य में चुनावी जनसभाएं और रैलियां कर रहे हैं. जहां एक तरफ बीजेपी फिर से सरकार बनाने का दावा कर रही है तो वहीं कांग्रेस और आप, बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही हैं.

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE