BREAKING NEWS
NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की.. <<     जतारा जनपद पंचायत में बीपीओ बृजेश रावत का.. <<     BIG UPDATE: नीमच में हरदीप पुरी के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नीमच में हरदीप पुरी के विरोध में.. <<     मुरैना में एकता रैली के जरिए दिया राष्ट्रीय.. <<     दतिया में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और.. <<     KHABAR : बोलिया में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं.. <<     KHABAR : गरोठ में हाईवे किनारे अवैध ढाबों पर.. <<     शाजापुर की पोलायकलां मंडी में गाड़ी लगाने को.. <<     खरगोन में कपास के खेत में गांजे की खेती का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 15, 2022, 1:23 pm
REPORT : प्रदेश की शिवराज सरकार माफिया के शिकंजे में, पिछले 2-3 दिनों में ही नीमच जिले के रामपुरा व चीताखेड़ा क्षेत्र में दिखा दबंगों का आतंक, आप के प्रदेश प्रवक्ता नवीन कुमार अग्रवाल ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल, पढ़े अब्दुल अली ईरानी की खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश में वर्तमान में माफिया राज प्रशासन की निष्क्रियता एवं जनप्रतिनिधियों की सालित के कारण फल फूल रहा है, इसकी परीनीति यह है कि संपूर्ण प्रदेश में लगातार निम्न वर्ग एवं मध्यम वर्ग के ऊपर अत्याचार हो रहे हैं, जिससे स्पष्ट परिलक्षित होता है कि शिवराज सरकार पूर्णता माफिया के शिकंजे में है। उक्त आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन कुमार अग्रवाल ने प्रेस नोट जारी किया है।


अग्रवाल ने कहा है कि पिछले दो-तीन दिनों में ही नीमच जिले के रामपुरा क्षेत्र एवं चीताखेड़ा क्षेत्र में जिस प्रकार से दबंगों ने निम्न वर्ग के लोगों के साथ अत्याचार किया है वह स्वतः ही नीमच जिले की कानून व्यवस्था को परिलक्षित करते हुए दबंगों के ऊपर राजनीतिक संरक्षण को प्रकट करता है। वर्तमान में शिवराज सरकार माफिया के चंगुल में इस प्रकार से फस गई हैं कि बाहुबलियों को प्रशासन का ना संविधान का ना न्यायालय का कोई खौफ है। क्योंकि राजनीतिक संरक्षण के कारण दबंग बेखौफ होकर गरीबों के साथ अन्याय अत्याचार कर रहे हैं और प्रशासन मुख दर्शक बनकर तमाशा देख रहा है।

प्रशासन द्वारा कार्यवाही के नाम पर कुछ धाराओं में उनके ऊपर प्रकरण दर्ज कर लिया जाता है और बाद में इन प्रकरणों का हश्र विजयवर्गीय के बेटे के कांड की तरह ही हो जाता है। संभवत ऐसा लगता है कि शिवराज सरकार मातृ विपक्षी दलों के नेताओं पर  झूठे मुकदमे दर्ज कर अपनी कानून व्यवस्था को लेकर अपनी पीठ थपथपा लेती हैं और इतिहास गवाह है कि इनकी काली करतूतों पर से पर्दा उठाने वाले क्रांतिकारी साथियों को रात्रि में आतंकवादियों की तर्ज पर घरों से उठाकर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा देती है, जबकि होना यह चाहिए कि प्रशासन का खौफ माफियाओं के ऊपर इतना होना चाहिए कि वह कोई घटना अंजाम देने से पूर्व सौ बार सोचे, लेकिन शिवराज सरकार के राज में यह संभव प्रतीत नहीं होता है, क्योंकि शिवराज सरकार पूरी तरीके से माफिया के शिकंजे में कैद है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE