BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच की प्लास्टिक फैक्ट्री में दर्दनाक.. <<     BIG NEWS : एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ की मासिक.. <<     BIG NEWS : काबुली चने की आड़ में हो रही थी नशे की.. <<     BIG NEWS : स्कूल बस चालकों-परिचालकों का 7 दिन में.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय मनासा में गुरु.. <<     KHABAR : जबलपुर में अधिवक्ता संघ का चुनाव रद्द,.. <<     KHABAR : डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए ग्राम अरनिया.. <<     REPORT : अमानक खाद-बीज व कीटनाशकों की बिक्री पर.. <<     KHABAR : मां विंध्यवासिनी के दरबार में उमड़ा आस्था.. <<     KHABAR : तीन अलग जगह पर चोरी की घटना को कारित करने.. <<     JOB : जुलाई माह की इस तारीख को आईटीआई नीमच में.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांश चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2022, 4:51 pm
KHABAR : नीमच से भारत जोड़ो यात्रा 18 नवंबर को उज्जैन के लिए प्रस्थान करेगी, भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ में अपार उत्साह, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। देश में नफरत और घृणा के भाव को समाप्त करने, रोजगार के अवसर प्रदान करने व राजनीति में आई विकृतियों को दुर करने के उद्देश्य से कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी के नेतृत्व में जन जागरण भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। इसको लेकर नीमच में भी भारत जोड़ो उपयात्रा का आयोजन किया जाना है। नीमच जिले के तीनों विधानसभा जावद, मनासा एवं नीमच में भी 17 एवं 18 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया जाएगा। 

कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजीत कांठेड़ एवं भारत जोड़ो यात्रा के जिला समन्वयक तरुण बाहेती तथा जिला कांग्रेस के प्रवक्ता भगत वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत जोड़ो यात्रा पूरे जिले में अलग-अलग ब्लाकों में निकाली जा रही है। प्रदेश के निर्देशानुसार नीमच जिले से उज्जैन उपयात्रा निकाली जाना प्रस्तावित है। भारत जोड़ो यात्रा के सह समन्वयक राम प्रसाद कशेरा, भारत सिंह अहिर, राकेश    सोनकर, मनोहर जाट, सुरेश शर्मा, महेंद्र सिंह, मुजीब खान, मनोहर गुर्जर, विनोद नागदा, दिलीप जोशी, पर्वतसिंह जाट, नरेंद्र सिंह राणावत, प्रवीण चौधरी आदि ने बताया कि यात्रा नीमच से 18 नवंबर को प्रातः 11 बजे उज्जैन के लिए निकलेगी जो रात्रि विश्राम हरकियाखाल चल्दु के बीच रात्रि विश्राम करेगी। 

19 नवंबर को यह यात्रा दोपहर में मल्हारगढ़ में मंदसौर जिले की जिला कांग्रेस कमेटी को सौपी जाएगी जो आगे उज्जैन तक लगातार चलेगी। इससे पूर्व 17 नवंबर को जावद एवं मनासा से यात्रा नीमच के लिए निकलेगी जो रात्रि विश्राम नीमच में करेगी। यात्रा में भोजन, आवास व्यवस्था, चिकित्सा की व्यवस्था लगातार रहेगी। जिसकी अलग-अलग जवाबदारी दी गयी है।

भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी तरूण बाहेती ने बताया कि नीमच से भारत जोड़ो यात्रा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ निकलेगी। आगे कहा कि यात्रा को लेकर  कांग्रेस के कार्यकर्त्ताओ में अपार उत्साह है, सभी कार्यकर्ताओ से कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में सहभागिता निभाए जिले की उपयात्राएं नीमच के गांधी भवन में एकत्रित होगी। जहां से शहर के प्रमुख मार्गो से यह यात्रा निकलकर मंदसौर की ओर रवाना होगें और जो यात्री यात्रा में सहभागिता कर रहे हैं वह यात्रा के साथ मंदसौर जिले की बॉर्डर तक सम्मिलित रहेंगे। उसके पश्चात मंदसौर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं पदाधिकारी उक्त यात्रा को अगले जिले तक पहुंचाएंगे। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE