BREAKING NEWS
गुरु के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, 42 साल की.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य खुद मैदान.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन झाबुआ में ‘जन सुरक्षा युवा.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य की अगुवाई.. <<     KHABAR : सेवा निवृत्ति पर बीपीओ बृजेश रावत को नम.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान की आड़ में चल रहा था शराब का.. <<     BIG NEWS : दो दिन तक समझाया, चेतावनी भी दी, फिर भी.. <<     KHABAR : साइबर ठगों का बड़ा शिकार, रिटायर्ड शिक्षक.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे महेश चन्द्र सोनी, परिवार में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष-वृषभ सहित इन राशि वालों का भाग्य.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2022, 5:31 pm
BIG NEWS : राष्ट्रीय एकता एवं समरसता के संदेश के साथ निकली मंदसौर में ऐतिहासिक भारत जोडो यात्रा, पूर्व सांसद मीनाक्षी, कुरेशी, पाटील सहित हजारो की संख्या में कांग्रेसजन हुए शामिल, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। देश के एकता एवं भाईचारे के सूत्र में बांधने के पवित्र उद्देश्य के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक निकाली जा रही भारत जोडो यात्रा के समर्थन में मंदसौर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को ऐतिहासिक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गयी। इस यात्रा में पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, जिला कांग्रेस प्रभारी मुजीब कुरेशी एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटील सहित हजारो की संख्या में कांग्रेसजनो, आम नागरिको एवं सामाजिक संगठनो के पदाधिकारयों ने सहभागीता कर राहुल के नेतृत्व में दिये जा रहे एकता एवं समरसता के संदेश का समर्थन किया।
       
यात्रा के प्रारंभ में पूर्व सांसद एवं अखिल भारतीय पंचायती राज संगठन की अध्यक्ष मीनाक्षी नटराजन ने यात्रा में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुये कहा कि यात्रा के प्रारंभ में विपक्ष ने यह तय मान लिया था कि इतनी लंबी पदयात्रा संभव ही नही हो सकती, किन्तु राहुल के नेतृत्व में जिस प्रकार यात्रा ने पग-पग नापे उसके चलते यह यात्रा ऐतिहासिक रूप से सफलता की ओर है। उन्होनें कहा कि हमारी विचारधारा हमसे सहमत नही होने वालो के भी विचार सुनने एवं मनन करने का संदेश देती है, लेकिन आज यह भाव देश की व्यवस्था संभालने वालो के पास नही है। आज जिस प्रकार से संवेधानिक संस्थाये और मिडीया प्रभाव में है उसके चलते राहुल ने पदयात्रा का मार्ग चुना है, हमें उनके साथ कदम से कदम मिलाकर देश को एकता एव भाईचारे के सूत्र मे बांधना है।
      
जिला कांग्रेस प्रभारी मुजीब कुरेशी ने कहा कि यह जरूरी नही है कि पुरा देश राहुल के साथ चल सके किन्तु राहुल की सोच एवं पवित्र उद्देश्य को हम सब मिलकर घर-घर तक पहुंचाये। उन्होनें आगामी दिनो में उज्जैन में आयोजित राहुल गांधी की पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भागीदार करने का आव्हान किया।
      
जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवकृष्ण पाटील ने कहा कि अब तक हमने रथ यात्रायें देखी है, आधुनिक सुविधाओ के साथ सुसज्जित वाहनो में यात्राये करते हुये नेताओं ने राजनैतिक लक्ष्य साधे किन्तु राहुल गांधी ने पुरे देश को पांव-पांव नाप रहे है। इस दौरान उन्होनें यात्रा आयोजन संबंध दिशा निर्देश से भी अवगत कराया।
यात्रा को संबोधित करते हुये भारत जोडो यात्रा के जिला समन्वयक गोविंदसिंह पंवार ने पुरे जिले में भारत जोडो यात्रा के संबंध में जारी कार्यक्रमों से अवगत कराया। संचालन मंदसौर शहर यात्रा समन्वयक डॉ राघवेन्द्रसिंह तोमर ने किया व आभार शहर प्रभारी अजय लोढा ने माना।

इन मार्गो से होते हुये निकली यात्रा-
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित भारत जोडो सहयात्रा गांधी चौराहा से प्रारंभ हुई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुई यह यात्रा युवराज क्लब मार्ग, नेहरू बस स्टेण्ड, भारत माता चौराहा, कालिदास मार्ग, सदर बाजार, खानपुरा, धानमंडी नवीन पुलिया होते हुये धानमंडी उतारा मार्ग, धानमंडी, गणपति चौक, वरूणदेव मंदिर चौक, नयापुरा रोड, महाराणा प्रताप, महू नीमच मार्ग, सरदार पटेल चौराहा (बीपीएल) होते हुये पुनः गांधी चौराहा पहुंची।

राम लक्ष्मण के साथ महापुरूषो की वेशभूषा में निकले बच्चे, आगे आगे चला राष्ट्र ध्वज-
भारत जोडो यात्रा में भगवान राम, लक्ष्मण, सीता के साथ ही भारत माता, महात्मा गांधी, सुभाषचंद्र बोस, लक्ष्मीबाई, सहित विभिन्न वेशभूषा में बच्चे शामिल हुये। यात्रा में शामिल इन बच्चो ने भारत की भगवान राम लक्ष्मण के जीवन में समाहित समरसता, एकता भाव, भारत माता के रूप में राष्ट्रीय भाव एवं महापुरूषो के रूप में त्याग एवं बलिदान को अंकित किया गया। यात्रा के आगे आगे राष्ट्र ध्वज चला जिसके पीछे विभिन्न वेशभूषा धारण किये बच्चे एवं जनसमुदाय ने भागीदारी की।

ले कदम जुडे वतन, हम संविधान बचाने निकले है, आओ हमारे साथ चलो के नारे से गुंज उठा मंदसौर-
भारत जोडो यात्रा के समर्थन में निकली सहयात्रा में मिले कदम, जुडे वतन, हम संविधान बचाने निकले है, आओ हमारे साथ चलो सहित विभिन्न नारो से गुंज उठा। यात्रा के दौरान कांग्रेसजनो एवं नागरिको का उत्साह अपार था। यात्रा के दौरान आमजन भी जुडते चले जिसके चलते यह यात्रा प्रारंभ से लेकर अंत तक ओर भव्य ले लिया। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE