BREAKING NEWS
गुरु के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, 42 साल की.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य खुद मैदान.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन झाबुआ में ‘जन सुरक्षा युवा.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य की अगुवाई.. <<     KHABAR : सेवा निवृत्ति पर बीपीओ बृजेश रावत को नम.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान की आड़ में चल रहा था शराब का.. <<     BIG NEWS : दो दिन तक समझाया, चेतावनी भी दी, फिर भी.. <<     KHABAR : साइबर ठगों का बड़ा शिकार, रिटायर्ड शिक्षक.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे महेश चन्द्र सोनी, परिवार में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष-वृषभ सहित इन राशि वालों का भाग्य.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2022, 6:14 pm
KHABAR : शहर में भाजपा की नगर पालिका बनते ही शुरू हुआ ज़मीन की बंदरबाट का खेल, कांग्रेस नेता उमराव गुर्जर ने लगाया बड़ा आरोप, बोले- पहले आवासहीनों को नहीं दिये मकान, अब खेल मैदान को ख़त्म करने का प्रयास, पढ़े अब्दुल अली ईरानी की खबर 

Share On:-

नीमच। नगर पालिका की होने वाली आगामी बैठक के एजेंडे में भाजपा कार्यालय के लिये 20 हज़ार वर्ग फ़ीट की भूमि आवंटन का प्रस्ताव लाया जाना है,उक्त प्रस्ताव पूर्णत अनुचित एवं असंगत है,उपरोक्त भूमि टाउन कंट्री प्लानिंग में आवासीय उपयोग हेतु प्रस्तावित कर रिजर्व रखी गयी है,बाद में बंगला न.60 की उपरोक्त भूमि पर इंडोर स्टेडियम बनाने का सपना निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने शहर की जनता को दिखाया एवं प्रस्ताव पास कर संबंधित विभाग को भेजा ।
प्रदेश कांग्रेस सचिव उमराव सिंह गुर्जर ने आरोप लगाते हुवे कहा कि नगर पालिका द्वारा प्रधानमंत्री योजना के तहत पूर्व में आवासहीनो से आवेदन भरवाकर अमानत राशी जमा करायी गयी थी किंतु मेडिकल कॉलेज के नाम पर उपरोक्त योजना को सरेंडर कर क़रीब 600 आवास हीन परिवारों के आशियाने के सपने तोड़ दिये गये और यह जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता के कारण हुआ ।
गुर्जर ने कहा कि नीमच के फुटबॉल खिलाड़ियों ने देश में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर पूरे देश में नीमच शहर का नाम रोशन किया,आज छोटे बच्चे जो प्रतिदिन उक्त बंगला न.60 के मैदान पर प्रेक्टिस करते,खेलते हे उपरोक्त भूमि का यदि आवंटन किया जाता है तो कहा खेलेगे ?शहर में वैसे भी खेल मैदानों की कमी हैं फिर शासन के नियमानुसार किसी भी भूमि का आवंटन नीलामी अथवा टेंडर के अनुसार ही किया जा सकता है ऐसे में नियम विरूद्ध प्रस्ताव पास किया जायेगा तो शहर की इस बेशक़ीमती ज़मीन को शहर हित में बचाने  के लिये कांग्रेस वैधानिक लड़ाई लड़ेगी पर किसी भी क़ीमत पर बंदर बाट नहीं होने देगी ।
उमराव गुर्जर ने कहा कि परिषद को सर्वप्रथम बंगला-बगीचा समस्या का निराकरण बैठक में प्रस्ताव लाकर करना चाहिये जिससे नीमच की वर्षों पुरानी समस्या से शहर वासीयो को छुटकारा मिले ।
आवासहीनो की प्रधानमंत्री आवास की जो योजना सरेंडर की गई उसे पुनः प्रारम्भ कर आवासहीन परिवारों को आशियाना देने का प्रस्ताव परिषद की बैठक में लाना चाहिये ।
गुर्जर ने कहा कि कई समाजो एवं संस्थाओं ने समाज के कार्य हेतु नगर पालिका में भूमि आवंटन के लिये आवेदन कर रखा है परिषद की बैठक में इन मुद्दों पर विचार कर प्रस्ताव पास कर शासन के पास नियमानुसार अनुमति हेतु भेजा जाना चाहिये ।शहर विकास के प्रस्तावों पर कांग्रेस पार्षद एवं कांग्रेस पार्टी हमेशा परिषद का सहयोग करेगी किंतु भाजपा कार्यालय हेतु भूमि आवंटन का प्रस्ताव पूर्णत ग़लत है कांग्रेस शहर वासीयो के हित की लड़ाई सड़को पर उतरकर भी लड़नी पड़े तो लड़ेगी ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE