BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मंदसौर में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : मंदसौर में जर्जर भवनों पर चला प्रशासन का.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : प्रशासन आपके द्वार-समाधान अबकी बार.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिले में किरायेदारों एवं बाहरी.. <<     KHABAR : संगठन महासचिव संजय कामले ने पूर्व विधायक.. <<     NEWS : सामाजिक बहिष्कार एवं अवैध झगड़ा राशि वसूली.. <<     KHABAR : अप्रेजल प्रणाली के विरोध में संविदा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पिपलिया रूंडी और 35 साल.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोक.. <<     NEWS : सोशल मीडिया भाजपा की विचारधारा और योजनाओं.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की सदर निंबाहेड़ा थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय कौशल विकास समिति की बैठक.. <<     कसरावद में समर कैंप 'आरोह 2026' का हुआ समापन,127.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मोदी सरकार ने एमपी को दी एनएच की सौगात,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2022, 6:34 pm
BIG REPORT : पवन पाटीदार के कार्यकाल में मिलेगा भाजपा को अपना कार्यालय, नगर पालिका के सम्मेलन में कल आएगा प्रस्ताव, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। बरसों से प्रदेश में सत्ता पर काबिज होने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी को जिले में स्थाई कार्यालय भवन भी नहीं मिल पाया  कार्यालय के लिए प्रदेश के  मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुंदर लाल पटवा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी ट्रस्ट को जमीन आवंटित की थी लेकिन उसके बरसों बाद भी आज दिन तक भाजपा को अपना कार्यालय नहीं मिल पाया पूर्व में पटवा के समय तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष मंगल पटवा ने इसके लिए सार्थक पहल की थी और उनके कार्यकाल में यह पहल निश्चित रूप से पूरी भी हो जाती लेकिन उनकी अकाल मौत के बाद भाजपा के अन्य जिला अध्यक्षों द्वारा समय-समय पर भाजपा के जिला कार्यालय के लिए प्रयास तो किए गए लेकिन उनको अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका पूर्व में वरिष्ठ भाजपा नेता माखन सिंह चौहान के द्वारा स्थानीय तपोभूमि पर भाजपा कार्यालय के निर्माण का भूमि पूजन भी हो चुका था लेकिन फिर भी आज दिन तक उक्त स्थान पर भाजपा अपना स्थाई कार्यालय नहीं बना पाई बरसों से भाजपा के कार्यकर्ता उक्त तपोभूमि स्थल पर टिन शेड के बने कार्यालय में तपते रहे और नेता एसी की गाड़ियों में घूमते रहे लेकिन उन्होंने इसके लिए कोई प्रयास नहीं किया ।
200 जिले में बन गए भवन-
प्राप्त जानकारी के अनुसार अमित शाह और जेपी नड्डा के नेतृत्व में पूरे देश में तो जब देश में  लगभग 200 जिलों में भाजपा के अपने कार्यालय बनाए जा चुके हैं लेकिन जो जिला भाजपा की स्थापना से लेकर आज तक महत्वपूर्ण रहा है वहां पर भाजपा का स्थाई कार्यालय नहीं बन पाया अब जब पार्टी के जिले की कमान युवा नेतृत्व पवन पाटीदार के हाथ में आई है तो उन्होंने एक बार फिर संगठन स्तर पर सफल प्रयास किए हैं जिससे अब भाजपा को उसका स्थाई कार्यालय मिलने का सपना साकार हो सकता है।
कल सम्मेलन में आएगा  प्रस्ताव-
 इसके लिए कल होने वाले नगर पालिका के  सम्मेलन में बगला नंबर 60 में 20000 वर्ग फुट भूमि आवंटन करने संबंधी प्रस्ताव लाया जा रहा है जिसके बहुमत से पारित होने की संभावना है इसको लेकर कांग्रेस पार्टी के पार्षदों ने विरोध करना शुरू कर दिया है लेकिन नगरपालिका में बहुमत वप्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बाद भाजपा को जिला कार्यालय के लिए भूमि मिलना लगभग तय है।
प्रदेश से मिलेंगे दो करोड़-
प्राप्त जानकारी के अनुसार जो भूमि का प्रस्ताव नगर पालिका में लाया जा रहा है उसके लिए प्रदेश भाजपा से नीमच जिले को लगभग 2 करोड रुपए की स्वीकृति मिल गई है और इस राशि से भारतीय जनता पार्टी के नाम पर जमीन का आवंटन होना तय है।
गाइडलाइन के अनुरूप पैसा देकर लेंगे भूखंड-
भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार ने चर्चा करते हुए कहा कि हम कोई नगर पालिका या सरकार की भूमि खैरात में नहीं ले रहे हैं नियम अनुसार तय गाइडलाइन के आधार पर जो शासकीय मूल्य होगा वह मूल्य चुका कर ही भारतीय जनता पार्टी भूखंड लेगी कांग्रेसी मित्रों द्वारा जो भ्रम फैलाया जा रहा है वह निराधार है भाजपा की नगरपालिका हो या किसी अन्य दल की जो नियम अनुसार है वह कार्य हम कर रहे हैं कांग्रेस पार्टी के लोग जनता में यह भ्रम फैला रहे हैं कि भाजपा की परिषद द्वारा भाजपा को फ्री में भूखंड दिया जा रहा है।
पटवा का सपना होगा साकार-
नीमच जिले का भाजपा संगठन में हमेशा प्रमुख योगदान रहा है व नीमच जिले से भाजपा ने दो मुख्यमंत्री  व प्रदेश स्तर के अनेक नेता दिए हैं लेकिन स्वर्गीय सुंदरलाल पटवा के  तमाम प्रयासों के बाद भी नीमच में भाजपा का जिला कार्यालय नहीं बन पाना वास्तव में एक विचारणीय प्रश्न है जो भाजपा नेताओं को हमेशा परेशान करता रहता है और इसी प्रश्न को हल करने के लिए अब भाजपा संगठन ने नए स्थान पर भाजपा कार्यालय बनाने का तय किया है जिससे स्वर्गीय पटवा का सपना अब निश्चित रूप से साकार होगा।
पाटीदार के सर बंधेगा सेहरा -
भाजपा जिला कार्यालय के लिए जिला बनने से लेकर अब तक पूर्व जिला अध्यक्ष संपत लाल पटवा, भेरूलाल किलोरियां, दिलीप सिंह परिहार ,मंगल पटवा और हेमंत हरित नेभी प्रयास किए लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाए अब अगर भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार के कार्यकाल में भाजपा का जिला कार्यालय बनता है तो पाटीदार के सर पर सेहरा बंथना तय है। पाटीदार के कार्यकाल में जिला भाजपा कार्यालय बनता है तो यह निश्चित रूप से उनके लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल होगी जो भाजपा के इतिहास में हमेशा के लिए अंकित हो जाएगी इससे प्रदेश भाजपा में पाटीदार का कदभी निश्चित रूप से बढ़ेगा।
चोपड़ा को भी मिलेगी मजबूती-
नीमच नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा जोकि वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष चोपड़ा की पुत्रवधू है और उनके कार्यकाल में भाजपा को यह भूखंड आवंटित होता है तो इससे चोपड़ा को भी निश्चित रूप से भाजपा संगठन और सत्ता में मजबूती प्राप्त होगी जो उनके कार्यकाल मैं निश्चित रूप से मील का पत्थर साबित होगा।
प्रस्ताव को लेकर गरमाई राजनीति-
जैसे ही नगरपालिका के सम्मेलन में भाजपा को जिला कार्यालय के लिए बंगला नंबर 60 में 20000 वर्ग फुट जमीन आवंटित करने संबंधी प्रस्ताव की बात मीडिया में आई तो जिले की राजनीति गरमा गई जिसको लेकर कांग्रेसी पार्षद और नेता विरोध पर उतर आए लेकिन भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार और नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने अपनी नीति स्पष्ट कर जनता का भ्रम दूर कर दिया है जब वह जगह किसी अन्य कार्य के लिए आवंटित ही नहीं है तो फिर क्यों शोर मचा रहे हैं और अगर उक्त स्थान पर कोई अन्य कार्य करना था तो उन को किसने रोका था जो वर्षों तक भी कुछ नहीं कर पाए मात्र विरोध कर शहर के विकास को बाधित करने का कार्य विरोधी कर रहे हैं जिसको अब जनता जान चुकी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE