BREAKING NEWS
BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<     KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2022, 7:25 pm
KHABAR : नफरत के खिलाफ कांग्रेस का अभियान, गुरुवार को जावद से नीमच के लिए निकलेगी भारत जोड़ो (संदेश) यात्रा, यात्रा को लेकर कांग्रेस जनों में उत्साह, पार्टी के सभी कार्यकर्ता होंगे शामिल, पढ़े खबर 

Share On:-

जावद। तहसील क्षैत्र में भारत जोड़ो (संदेश) यात्रा का पांचवा चरण 17 नवंबर 2022 गुरुवार को सुबह 9 बजे जावद से शुरू होगा।  
ज्ञात रहे की नीमच जिले में भारत जोड़ो यात्रा राष्ट्रीय संयोजक एवं प्रभारी दिग्विजय सिंह, प्रदेश संयोजक पीसी शर्मा, उपयात्रा के प्रदेश प्रभारी अजय सिंह, जिला प्रभारी मुजीब कुरेशी, सह प्रभारी चन्द्र शेखर शर्मा के निर्देशन व नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कांठेड़, पूर्व जनपद अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार एवं नीमच जिला समन्वयक तरुण बाहेती के मार्ग दर्शन में शुरू हुई है।

जिला कांग्रेस के निर्देशानुसार पांचवे चरण की यात्रा गुरुवार सुबह 9 बजे जावद से शुरू होगी जो शाम को नीमच में पहुंच संपन्न होगी। गुरुवार को आयोजित होने वाली यात्रा में जिला प्रभारी मुजीब कुरेशी, सह प्रभारी चन्द्र शेखर शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कांठेड़, जावद के पूर्व जनपद अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार, जिला समन्वयक तरुण बाहेती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहेंगे। भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस तथा देश की एकता और अखंडता में विश्वास रखते हुए नफरत के खिलाफ एकजुट होने वाला हर एक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हो सकता है।

इस बाबत भारत जोड़ो यात्रा के जावद समन्वयक महेंद्र सिंह सिसोदिया और सह समन्वयक मनोहर जाट, मंडलम अध्यक्ष शौकीन पटेल, सेक्टर अध्यक्ष राजेश राठौर ने उक्त जानकारी देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर यात्रा में सहभागिता निभाएं। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE