BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मंदसौर में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : मंदसौर में जर्जर भवनों पर चला प्रशासन का.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : प्रशासन आपके द्वार-समाधान अबकी बार.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिले में किरायेदारों एवं बाहरी.. <<     KHABAR : संगठन महासचिव संजय कामले ने पूर्व विधायक.. <<     NEWS : सामाजिक बहिष्कार एवं अवैध झगड़ा राशि वसूली.. <<     KHABAR : अप्रेजल प्रणाली के विरोध में संविदा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पिपलिया रूंडी और 35 साल.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोक.. <<     NEWS : सोशल मीडिया भाजपा की विचारधारा और योजनाओं.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की सदर निंबाहेड़ा थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय कौशल विकास समिति की बैठक.. <<     कसरावद में समर कैंप 'आरोह 2026' का हुआ समापन,127.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मोदी सरकार ने एमपी को दी एनएच की सौगात,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 17, 2022, 12:00 pm
NEWS : मूर्तियों का सम्मान करने से अधिक इंदिरा जी की तरह हर भारतीय नारी को सशक्त और सुरक्षित बनाने की जरूरत- सुखवाल, सीएम गेहलोत के मूर्ति अनावरण को लेकर आप ने उठाये सवाल, पढ़े खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़ । चित्तौड़गढ़ में 19 नवंबर को सीएम गहलोत के चित्तौड़गढ़ में इंदिरा गांधी की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम पर आम आदमी पार्टी चित्तौड़गढ़ ने बड़ा बयान जारी करते हुए चित्तौड़गढ़ आप जिला कोर्डिनेटर अभियंता अनिल सुखवाल ने कहा है कि चित्तौड़गढ़ में इंदिरा गांधी स्टेडियम को राज्य सरकार ने खेल मैदान की जगह राजनितिक सभाओं का मंच बना रखा है जो कि फिजिकल की तैयारी कर रहे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है खेल मैदान में राजनीतिक सभाओं पर रोक लगानी चाहिए । 

सुखवाल ने कहा कि सरकार को यहां बच्चों के लिए खेल से सम्बंधित विश्व स्तरीय निःशुल्क कोच उपलब्ध करवाने चाहिए जो बच्चों को अन्तर्राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयार कर सकें। राज्य सरकार इंदिरा गांधी की मूर्ति अनावरण करें हमें कोई आपत्ती नहीं है। हमारे बच्चों को हमारे देश के महानायकों से प्रेरणा लेनी चाहिए। इंदिरा गांधी हमारे देश की सभी महिलाओं के लिए आयरन लेडी बनकर प्रेरणा देने वाली महा नायिका रही है। वे हमारे देश की पहली सशक्त महिला प्रधानमंत्री थीं जो सभी के लिए गौरव की बात है। हम भी उनका कांग्रेस जनों से भी अधिक सम्मान करते हैं जितना कि सम्मान कांग्रेस जन मूर्तियों का अनावरण कर दिखाने का प्रयास करते हैं। हम महिला शक्ति को उनकी तरह सशक्त बनाने की राह में धरातल पर काम करते हैं। मूर्तियों का सम्मान करने से अधिक इंदिरा जी की तरह हर भारतीय नारी को सशक्त और सुरक्षित बनाने की जरूरत है। आज हमारा राज्य महिला उत्पीडन और बलात्कार के आंकड़ों में देश में नम्बर वन पर आ चूका है जो कि इंदिरा गांधी जैसी महिला शक्ति का अपमान है।

आम आदमी पार्टी के जिला कोर्डिनेटर अनिल सुखवाल ने कहा कि गहलोत सरकार ने राजस्थान को रेगीस्तान से रेपीस्तान में बदल दिया है। गहलोत सरकार में 2020 से अप्रेल 2022 तक (एनबीसी रिपोर्ट अनुसार) 13890 महिलाओं जिनमें 12 साल से कम की 170 बच्चियों का बलात्कार हुआ है। कांग्रेस सरकार को इंदिरा गांधी जी की मूर्ति का अनावरण करने से पहले राजस्थान की प्रत्येक महिला शक्ति की सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE