BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच की प्लास्टिक फैक्ट्री में दर्दनाक.. <<     BIG NEWS : एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ की मासिक.. <<     BIG NEWS : काबुली चने की आड़ में हो रही थी नशे की.. <<     BIG NEWS : स्कूल बस चालकों-परिचालकों का 7 दिन में.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय मनासा में गुरु.. <<     KHABAR : जबलपुर में अधिवक्ता संघ का चुनाव रद्द,.. <<     KHABAR : डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए ग्राम अरनिया.. <<     REPORT : अमानक खाद-बीज व कीटनाशकों की बिक्री पर.. <<     KHABAR : मां विंध्यवासिनी के दरबार में उमड़ा आस्था.. <<     KHABAR : तीन अलग जगह पर चोरी की घटना को कारित करने.. <<     JOB : जुलाई माह की इस तारीख को आईटीआई नीमच में.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांश चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 17, 2022, 3:42 pm
BIG NEWS : नपा सम्मेलन हाल में बेरिकेटिंग करना लोकतंत्र की हत्या- लोक्स, कांग्रेस पार्षद कविता मोनू लोक्स ने भाजपा को जमीन आवंटित करना बताया अनुचित, सभा स्थल पर बदलाव को लेकर उठाए सवाल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगरपालिका परिषद का विशेष सम्मेलन शुक्रवार 18 नवंबर को पुरानी नगर पालिका बंगला नंबर 60 में रखा गया है। सम्मेलन स्थल पर लोहे की जाली लगा दी गई है, इस तरह से बेरिकेटिंग की गई है कि कोई आसंदी तक पहुंचकर अपनी बात नहीं रख सकते, इससे एक हाल में सभी पार्षदों को कैद हो जाएंगे। नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चौपडा ने ऐसा कर लोकतंत्र की हत्या की है। शहर हित में पार्षदों को सम्मेलन में आवाज उठाना उनका दायित्व है, ऐसे में उन्हें रोका नहीं जा सकता।

यह बात वार्ड क्रमांक 21 से कांग्रेस समर्थित पार्षद कविता मोनू लोक्स ने कही। लोक्स ने कहा कि बीस हजार वर्गफीट जमीन भाजपा को देने का प्रस्ताव रखा गया है, जबकि पूर्व में भाजपा को अरबों रूपए की जमीन आंवटित हुई है, वहां पर भवन निर्माण नहीं हो रहा और टीनशेड में भाजपा कार्यालय संचालित हो रहा है तो यह भाजपा का अंदरूनी मामला है। नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चौपडा को अध्यक्ष बनने के बाद जमीनों की बंदरबाट शुरू हो गई है। बंगला नंबर 60 में गरीबों के लिए कॉलोनी बनाई जाने की योजना के अलावा खेल मैदान के लिए आरक्षित जमीन है, ऐसे में भाजपा को जमीन देना एक तरह से किसी पार्टी को फायदा पहुंचाना है। कोई भी पार्टी जनता से बडी नहीं है। नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चौपडा ने भाजपा को जमीन देने का प्रस्ताव लाकर पद का दुरूपयोग किया है। नगरपालिका ने जनता के हित में कोई प्रस्ताव नहीं रखा गया है, अगर वास्तव में अध्यक्ष जनता के हितेशी है तो नगरपालिका की खाली पडी जमीनों को संरक्षित कर वहां पर कॉलोनियां का निर्माण करें और लोगों को सस्ते दामों पर भूखंड उपलब्ध करवाए। भाजपा को जमीन देने के प्रस्ताव का शहरवासी विरोध कर रहे है। परिषद सम्मेलन में विरोध से बचने के लिए सम्मेलन स्थल पर बेटिकेटस लगा दिए गए है। 

बहुमत का फायदा उठाकर अगर प्रस्ताव पारित किया तो कोर्ट में जाएंगे—
पार्षद लोक्स ने बताया कि परिषद में भाजपा के पार्षद अधिक है, ऐसे में अगर बहुमत का फायदा उठाकर प्रस्ताव पारित करवाया जाता है तो जनहित में मामला कलेक्टर न्यायालय में ले जाएंगे और किसी भी हाल में नपा की जमीन की बंदरबाट नहीं होने देगें। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE