BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच की प्लास्टिक फैक्ट्री में दर्दनाक.. <<     BIG NEWS : एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ की मासिक.. <<     BIG NEWS : काबुली चने की आड़ में हो रही थी नशे की.. <<     BIG NEWS : स्कूल बस चालकों-परिचालकों का 7 दिन में.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय मनासा में गुरु.. <<     KHABAR : जबलपुर में अधिवक्ता संघ का चुनाव रद्द,.. <<     KHABAR : डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए ग्राम अरनिया.. <<     REPORT : अमानक खाद-बीज व कीटनाशकों की बिक्री पर.. <<     KHABAR : मां विंध्यवासिनी के दरबार में उमड़ा आस्था.. <<     KHABAR : तीन अलग जगह पर चोरी की घटना को कारित करने.. <<     JOB : जुलाई माह की इस तारीख को आईटीआई नीमच में.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांश चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 17, 2022, 5:41 pm
NEWS : शिवसेना ने मनाई सुप्रीमो बाला साहेब ठाकरे की 10 वीं पुण्य तिथि, तहसील व नगर स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शिवसेना के सुप्रीमो बाला साहेब ठाकरे की गुरुवार को 10 वीं पुण्य तिथि पर जिला, तहसील एवं नगर स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शिवसेना उप जिला प्रमुख भेरू भारती ने बताया कि संभाग प्रमुख पूरण पुरी गोस्वामी के निर्देशानुसार जिला प्रमुख गोपाल वेद के मुख्य आतिथ्य में प्रताप पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शिवसेना के सुप्रीमो बाला साहेब ठाकरे की 10 वीं पुण्य तिथि पर उनके चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर शहीद स्मारक पर भी पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया गया। शिव सैनिकों ने ठाकरे के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
ठाकरे की पुण्यतिथि पर सांवलिया जी चिकित्सालय में मरीजों को फल एवं बिस्किट वितरित किये गये तथा गोपाल गोशाला में गायों को चारा तथा गुड़ खिलाया गया।
कार्यक्रमों के दौरान मीडिया प्रमुख कैलाश सोनी, ईश्वर सिंह, राहुल सोनी, शिवलाल माली, शंभू गायरी, भेरूलाल शर्मा, पप्पू गुर्जर, राजू गुर्जर, धीरज मोची, भेरू सिंह देवड़ा, राजेश वाल्मीकि, दिव्यांश वेद, दिनेश मोची आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE