BREAKING NEWS
फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 18, 2022, 4:34 pm
BIG NEWS : परिषद की बैठक में कार्यालय की भूमि आवंटन का प्रस्ताव पारित होने पर भाजपा ने तपोभूमि पर मनाया जश्न, आतिशबाजी कर एक दूसरे को खिलाई मिठाइयां, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर  

Share On:-

नीमच। आज नगर पालिका परिषद नीमच की बैठक में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय हेतु 20 हजार स्क्वायर फीट भूमि आवंटन के प्रस्ताव पारित हो जाने की खुशी में तपोभूमि नीमच पर भाजपाइयों द्वारा जोरदार जश्न मनाया गया। 
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दी। 

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यालय हेतु आज भूमि आवंटन का प्रस्ताव पारित होना बेहद खुशी की बात है। हम विधि सम्मत ढंग से नियमानुसार गाइडलाइन की हिसाब से शासन से कीमत अदा कर जमीन लेंगे। वहीं पवन पाटीदार ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह 50 लाख रुपए की लीज़ बकाया रखकर गांधी भवन नीमच पर कब्जा जमाए बैठी है। कांग्रेस को गांधी भवन खाली कर देना चाहिए। 

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पवन पाटीदार, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष चोपड़ा, कार्यालय मंत्री विनोद नागदा, पार्षद नीरज अहीर, वीरेंद्र पाटीदार एवं बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जश्न के अवसर पर उपस्थित रहे। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE