BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मंदसौर में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : मंदसौर में जर्जर भवनों पर चला प्रशासन का.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : प्रशासन आपके द्वार-समाधान अबकी बार.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिले में किरायेदारों एवं बाहरी.. <<     KHABAR : संगठन महासचिव संजय कामले ने पूर्व विधायक.. <<     NEWS : सामाजिक बहिष्कार एवं अवैध झगड़ा राशि वसूली.. <<     KHABAR : अप्रेजल प्रणाली के विरोध में संविदा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पिपलिया रूंडी और 35 साल.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोक.. <<     NEWS : सोशल मीडिया भाजपा की विचारधारा और योजनाओं.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की सदर निंबाहेड़ा थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय कौशल विकास समिति की बैठक.. <<     कसरावद में समर कैंप 'आरोह 2026' का हुआ समापन,127.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मोदी सरकार ने एमपी को दी एनएच की सौगात,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 18, 2022, 7:22 pm
NEWS : कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार बन गया है शिष्टाचार, संगठित भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से उखाड़ फेंकेंगे कांग्रेस सरकार, भाजपा जिला कार्य समिति में पारित हुआ राजनीतिक प्रस्ताव, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता में अपना विश्वास खो चुकी है। यह सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और इनके नेता जनता की मेहनत की गाढ़ी कमाई को लूट खसोट कर अपनी जेबें भरने का काम कर रहे हैं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन ने बताया कि उक्त विचार भाजपा पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों में संगठनात्मक ऊर्जा का संचार करते हुए जिला संगठन प्रभारी हेमंत विजयवर्गीय ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अनवरत रूप से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से लागू कर आम जनता को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। स्वच्छ भारत की अवधारणा को कई वर्षों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने मूर्त रूप दिया है। अन्नदाता किसान से लेकर महिलाओं,युवाओं और आम आदमी के हितों की रक्षा के लिए प्रधानमंत्री की विभिन्न योजनाओं ने आज देश को विश्व पटल पर एक अलग पहचान दिलाई है जिसे भाजपा के कार्यकर्ता को अपने बूथ के हर घर तक जानकारी देते हुए आगामी चुनावों में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने का संकल्प व्यक्त करना होगा।  जिस प्रदेश में महिलाओं,अबोध बालिकाओं के साथ आए दिन दुष्कर्म और दुराचार की घटनाएं बढ़ती जा रही है,अपराधी बेखौफ होकर सरेआम हत्याओं और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और प्रदेश की सरकार को अपने राजनेतिक झगड़ों से ही फुरसत नहीं वो गुड गवर्नेंस का झूठा राग अलाप रहे हैं जिसे प्रदेश की जनता भली भांति समझ चुकी है और आने वाले विधानसभा चुनावों में इस भ्रष्ट और  कानून व्यवस्था में विफल रहने वाली कांग्रेस सरकार को निश्चित रूप से उखाड़ फेंकेगी। 
स्वागत उद्बोधन देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम दक ने कहा कि संगठनात्मक दृष्टि से प्रदेश संगठन द्वारा जिला भाजपा को दिए गए सभी कार्यक्रमों में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत से चित्तौड़गढ़ भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ सात जिलों में अपना स्थान बनाया है। राज्य की  कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है । प्रदेश सरकार की इस विफलता को जनता के समक्ष लाने के लिए प्रदेश संगठन द्वारा राज्य में जन आक्रोश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें चित्तौड़गढ़ जिले में भी तैयारियां की कार्य योजना बनाई जा रही है। कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर द्वारा रखे गए राजनीतिक प्रस्ताव में उदयपुर में कन्हैया लाल हत्याकांड , चित्तौड़गढ़ में रतन लाल सोनी सहित  विभिन्न घटनाओं सहित सरकार की अन्य नाकामी को इस प्रस्ताव में जोड़ा गया। बड़ीसादड़ी विधायक ललित ओस्तवाल ने राज्य सरकार पर विकास कार्यों को अवरूद्ध करने का आरोप लगाते हुए  कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के शासन में स्वीकृत किए गए कार्यों को अभी तक पूर्ण नहीं कराने पर कांग्रेस सरकार की मंशा पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा कि जिले के भाजपा विधायकों के क्षेत्र में  डी एम एफ टी और अन्य योजनाओं में कई कार्यों को स्वीकृत नहीं किया जा रहा है और जो कार्य स्वीकृत हुए हैं उनको वित्तीय स्वरूप नहीं दिया जा रहा है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने दूसरे सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने कार्यकाल में इस प्रदेश को बीमारू प्रदेश से विकसित प्रदेश की ओर ले जाने का काम किया , लेकिन वर्तमान सरकार जिस तरीके से काम कर रही है , उससे लग रहा है की कांग्रेस सरकार सिर्फ कुर्सी बचाने का काम कर रही है । उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने भाजपा के पूर्व कार्यों को प्रदेश की सरकार केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना को धरातल पर लाने से बच रही है । जल जीवन मिशन की योजना हो , हर घर नल से पानी पहुंचाने की योजना हो , प्रधानमंत्री आवास योजना हो , इन सब योजनाओं को लेकर राजस्थान सरकार सिर्फ औपचारिकता पूरी कर रही है ।
राजस्थान की सरकार नहीं चाहती की मोदी सरकार की वाहवाही प्रदेश की जनता स्वीकार करें । आयुष्मान भारत पूरे देश में लागू होने के बावजूद भी राजस्थान में इस योजना को लागू नहीं किया गया । 
विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने प्रदेश में कानून व्यवस्था और मासूम बच्चियों के साथ हो रहे दुष्कर्म को लेकर चिंता जाहिर की 
ऐसी कई घटनाएं है जो कांग्रेस सरकारी की नाकामिया बयान कर रही है । चाहे अलवर में मूक बधिर बच्ची के साथ की घटना हो , बस्सी की घटना हो इन घटनाओं ने प्रदेश को शर्मसार किया है । कांग्रेस के मंत्री और नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और जमीनों की बंदरबांट कर रहे हैं।
जिला प्रमुख सुरेश धाकड़ ने संगठन संरचना मजबूत करने पर बल दिया और जिला उपाध्यक्ष श्रवण सिंह राव ने संगठन की आचार एवं कार्य पद्धति पर अपने विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यसमिति का शुभारंभ हुआ संचालन जिला महामंत्री सोहन लाल आंजना ने किया नगर महामंत्री विश्वनाथ टाक ने गीत गाया आभार जिला महामंत्री तेजपाल रेगर ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE