BREAKING NEWS
फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2022, 6:10 pm
KHABAR : महिला कांग्रेस कमेटी मन्दसौर ने आज गांधी चौराहे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला किया दहन, पढ़े पीडी बैरागी की खबर  

Share On:-

मंदसौर। जिला महिला कांग्रेस के तत्वाधान में आज प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार को लेकर गाँधी चौराहे पर प्रदर्शन किया गया। साथ ही राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी दिया गया। 

तहसीलदार मुकेश सोनी ने बताया कि महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के बारे में जिक्र है,  ज्ञापन शीघ्र ही राज्यपाल को पहुंचा कर इनकी भावनाओं से अवगत करा दिया जायेगा। 

महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सूबे के मुख्यमंत्री का पुतला दहन को लेकर पुलिस प्रशासन फायर बिग्रेड की गाड़ी गांधी चौराहे पर तैनात रही। कोई भी अप्रिय घटना ना हो इसलिए ज्यादातर महिला पुलिसकर्मी तैनात की गई। जब शिवराज सिंह का पुतला दहन किया जा रहा था तब पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई।  फायर ब्रिगेड द्वारा पानी की बौछार कर भीड़ को तितर-बितर किया गया। फिर भी महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोड पर जाम लगाया। जिसके कारण गांधी चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने जैसे-तैसे महिला कार्यकर्ताओं को वहां से हटाया। पुतला दहन करते समय कुछ महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आग से हाथ भी जल गए। सभी महिला कार्यकर्ता बीच रोड में बैठकर शिवराज सिंह सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और शिवराज इस्तीफा दो के नारे लगाए ।  
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE