BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मंदसौर में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : मंदसौर में जर्जर भवनों पर चला प्रशासन का.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : प्रशासन आपके द्वार-समाधान अबकी बार.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिले में किरायेदारों एवं बाहरी.. <<     KHABAR : संगठन महासचिव संजय कामले ने पूर्व विधायक.. <<     NEWS : सामाजिक बहिष्कार एवं अवैध झगड़ा राशि वसूली.. <<     KHABAR : अप्रेजल प्रणाली के विरोध में संविदा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पिपलिया रूंडी और 35 साल.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोक.. <<     NEWS : सोशल मीडिया भाजपा की विचारधारा और योजनाओं.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की सदर निंबाहेड़ा थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय कौशल विकास समिति की बैठक.. <<     कसरावद में समर कैंप 'आरोह 2026' का हुआ समापन,127.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मोदी सरकार ने एमपी को दी एनएच की सौगात,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 20, 2022, 1:16 pm
BIG NEWS : बेवफाई नहीं करने का- यह कहते हुए एक सिरफिरे आशिक ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम, जिसने भी सुनी ये घटना तो सहम उठे सभी, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर    

Share On:-

जबलपुर। मेखला रिसॉर्ट में गर्लफ्रेंड का गला रेतकर हत्या और फिर लाश के पास बैठकर वीडियो में बेवफाई नहीं करने का कहने वाला सिरफिरा आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पकड़े जाने पर भी उसे दूसरे शब्दों में यही बात दोहराई है।

जबलपुर में हुए शिल्पा झारिया मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी अभिजीत को पुलिस ने पकड़ लिया है। कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपी को एक शख्स ने पुलिस के सामने थप्पड़ मार दिया, हालांकि पुलिस ने उसे धक्का देकर दूर कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। उसने 10 दिन में 4 हजार किलोमीटर सफर तय किया। आरोपी एक शातिर चोर है। उस पर महाराष्ट्र में चोरी के 37 मामले दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शिल्पा का दूसरे मर्दों से बात करना उसे पसंद नहीं था, इसीलिए प्लान बनाकर उसकी हत्या कर दी।

8 नवंबर की दोपहर शिल्पा का शव जबलपुर के मेखला रिसॉर्ट के कमरा नंबर 5 में रजाई में लिपटा हुआ मिला था। तब से ही पुलिस अभिजीत की तलाश कर रही थी। शिल्पा मेखला रिसॉर्ट में 6 नवंबर को अभिजीत के साथ पहुंची थी। 7 नवंबर की शाम अभिजीत पाटीदार रिसोर्ट से चला गया था। शिल्पा रूम से बाहर नहीं निकली थी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी 10 दिन से हर रोज अपनी लोकेशन बदल रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि जबलपुर में शिल्पा की हत्या करने के बाद वह दिल्ली, हिमाचल, चंडीगढ़ और गुजरात के शहरों में छिपने के लिए भागा था। जांच में ये भी पता चला है कि उसने 3 महीने पहले जबलपुर में फर्जी आधार कार्ड बनवाया था। आरोपी इसी आधार कार्ड से जबलपुर की अलग-अलग होटल में रुका करता था। पुलिस के लिए अब यह भी जांच का विषय है कि आरोपी का आधार कार्ड किसने बनाया था। आरोपी का असली नाम अभिजीत पाटीदार नहीं हेमंत भदोड़े, निवासी नासिक महाराष्ट्र है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE