BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 20, 2022, 5:18 pm
BIG NEWS : शादी को आज पूरा होना था एक साल, खुशहाल था दोनों का जीवन, जब बनी बाहर जाने की प्लांनिग तो अंदर हुआ कुछ ऐसा कि दरवाजा खोलते ही उड़ गए परिजनों के होश, जानिये किस हालत में था..., पढ़े खबर

Share On:-

इंदौर। वे दोनों शादी को एक साल पूरा होने की खुशी मना रहे थे। रविवार को उनकी शादी को एक साल पूरा हो रहा था। तैयारी पूरी थी, वे मंदिर जाने का प्लान बना चुके थे। शनिवार की शाम को पत्नी खाना बनाने में व्यस्त हुई तो युवक अपने कमरे में पहुंचा और फांसी लगा ली। वह लंबे समय से नौकरी ढूंढ़ रहा था। पुलिस का मानना है कि संभवत: इसी कारण उसने सुसाइड किया। हालांकि पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं परिवार के बयान भी होना हैं।

घटना शनिवार की है। मृतक आशीष सिसौदिया (25) निवासी विराट नगर के पिता नगर निगम में क्लर्क हैं। आशीष की दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। वह इकलौता भाई था। पुलिस के मुताबिक आशीष और उसकी पत्नी सुबह सोकर उठे और अपने-अपने कामों में लग गए। पत्नी सुबह का खाना बनाने लगी तभी आशीष मौका पाकर अपने कमरे में गया और उसने फांसी लगा ली। जैसे ही आशीष की पत्नी काम से फ्री हुई तो कमरे में गई। वहां जाकर देखा तो कमरा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला ता आशीष की पत्नी ने परिवार को बुलाया। सभी ने मिलकर दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा टूटते ही आशीष आशीष फंदे पर लटकता दिखा।

आशीष के पिता जगदीश नगर निगम में क्लर्क हैं। वही उसकी तीन बहनों में माता पिता का इकलौता बेटा था। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। 20 नंवबर को ठीक एक साल पहले आशीष और प्रीति की शादी हुई थी। शनिवार को दोनों की बाहर जाने के साथ परिवार के लोगों से मिलने की प्लानिंग भी हुई थी। उसके बाद ही आशीष ने यह कदम उठा लिया। पुलिस के मुताबिक अभी परिवार के बयान नही हुए है। शुरूआत में नौकरी को लेकर ही तनाव की बात सामने आई है। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE