BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 20, 2022, 5:52 pm
BIG NEWS : शहर का अस्पताल और नर्स विशाखा, जब रूम में साथी ने उसे देखा इस हाल में तो उड़ गए होश, फिर सूचना मिलते ही दौड़ी प्रबंधन टीम, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर  

Share On:-

भोपाल। शहर के नर्मदा अस्पताल की नर्स ने सुसाइड कर लिया । पुलिस को मौके पर सिरिंज का सेट मिला है। आशंका है कि नर्स ने एनेस्थीसिया का ओवर डोज लेकर जान दी है। घटना स्थल पर सुसाइड नोट नहीं मिला है। रविवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पिता ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इधर, पुलिस का पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

एएसआई बीपी विश्वकर्मा ने बताया कि मूलत: नर्मदापुरम (होशंगाबाद) की रहने वाली विशाखा कहार (25) पुत्री उमेश कहार अरेरा कॉलोनी में संचालित नर्मदा अस्पताल में नर्स थी। वह अस्पताल के सामने बने हॉस्टल में ही रहती थी। शनिवार रात करीब साढ़े 9 बजे उसके पास के रूम में रहने वाली नर्स पूजा ने देखा कि विशाखा बेसुध पड़ी है। उसने अस्पताल प्रबंधन व पुलिस को सूचना दी। इस पर पहुंची पुलिस। तलाशी में रूम में एक इंजेक्शन और दवा की शीशी मिली।

कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला। प्रारंभिक जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही असल वजह का खुलासा हो पाएगा। एएसआई  बीपी विश्नकर्मा ने बताया कि पूजा के अभी बयान नहीं हो सके हैं, इसलिए अभी यह जानकारी नहीं कि विशाखा के रूम का दरवाजा बंद था या खुला था। 

परिजनों का आरोप है कि दरवाजा तोड़ने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। अगर कुछ अनहोनी लग रही थी, तो पुलिस के सामने दरवाजा खोलना था। लड़की के मोबाइल की जांच करें, उससे कुछ पता चल सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE