BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 21, 2022, 11:57 am
BIG NEWS : मुखबिर की पुख्ता सूचना और बांछड़ो के डेरे, जैसे ही पुलिस ने दी दबिश तो मिली यह बड़ी सफलता, जानिए ऐसा क्या कर रहा था आरोपी, पढ़े मुश्ताक अली शाह की खबर    

Share On:-

मनासा। वर्तमान में पुलिस मुख्यालय द्वारा नशामुक्ती, अवैध शराब, मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाई करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच सुरज कुमार वर्मा द्वारा जिले में अवैध शराब की तस्करी/निर्माण रोकने व कार्यवाई करने हेतु सभी थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच एसएस कनेश व एसडीओपी मनासा यशस्वी शिंदे के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी मनासा केएल दांगी व उनकी टीम द्वारा अवैध शराब के स्थानो पर दबीश देकर लहान नष्ट की व 05 लीटर कच्ची शराब जप्त कर प्रकरण पंजीबद्ध किए गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मनासा पुलिस को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई की ग्राम हाडी पिपल्या नाले के पास में कुछ लोग अवैध हाथ भटटी की कच्ची शराब बनाने वाले है तथा हाथ भटटी की कच्ची शराब बेचने जा रहे है। सूचना पर कार्यवाई करते हुए थाना मनासा पुलिस द्वारा ग्राम हाडी पिपल्या बांछडा डेरा में दबिश देकर 1200 लीटर करीब लहान नष्ट की गयी तथा अन्य स्थान से एक आरोपी से हाथ भटटी से बनी अवैध कच्ची शराब कुल 05 लीटर जप्त कर एक आरोपी शिवा पिता विलास बांछड़ा के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। नशामुक्ति हेतु जनसंवाद भी किया गया जिसमें ग्राम हाडी पिपल्या बांछडा डेरा में उपस्थित व्यक्तियों को नशा से दुर रहने और ग्राम को नशामुक्त बनाने हेतु समझाईश दी गई ।

इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक केएल दांगी, सउनि दिवान सिंह व उनकी टीम का विशेष योगदान रहा है। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE