BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मंदसौर में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : मंदसौर में जर्जर भवनों पर चला प्रशासन का.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : प्रशासन आपके द्वार-समाधान अबकी बार.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिले में किरायेदारों एवं बाहरी.. <<     KHABAR : संगठन महासचिव संजय कामले ने पूर्व विधायक.. <<     NEWS : सामाजिक बहिष्कार एवं अवैध झगड़ा राशि वसूली.. <<     KHABAR : अप्रेजल प्रणाली के विरोध में संविदा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पिपलिया रूंडी और 35 साल.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोक.. <<     NEWS : सोशल मीडिया भाजपा की विचारधारा और योजनाओं.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की सदर निंबाहेड़ा थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय कौशल विकास समिति की बैठक.. <<     कसरावद में समर कैंप 'आरोह 2026' का हुआ समापन,127.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मोदी सरकार ने एमपी को दी एनएच की सौगात,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 21, 2022, 6:37 pm
BIG NEWS : हनुमंत्या गांव और किसान का खेत, जब बजी थाने के फोन की घंटी तो एक्शन में आए अधिकारी, जब मौके पर पहुंचे तो माजरा देख उड़ गए सबके होश, जानिए ऐसा क्या था आरोपियों के खेत पर, पढ़े आरिफ मंसूरी की खबर  

Share On:-

झाबुआ। पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त और प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को लगातार निर्देशित किया जा रहा है। उक्त निर्देशों के पालन में जिले में मादक पदार्थों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही लगातार की जा रही है। जिले की पुलिस टीमें अलर्ट मोड पर कार्य कर रही है। 

इसी अनुक्रम में दिनांक 21 नवंबर 2022 को चौकी सारंगी की पुलिस टीम को अपने विश्वसनीय मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम हनुमंत्या में पिस्सुलाल और अमरसिंह गरवाल ने अपने खेत में मादक पदार्थ गांजे के पौधे उगा रखे है। जिस पर चौकी सारंगी एवं थाना पेटलावद की पुलिस टीम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पेटलावद सोनु डावर के मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम हनुमंत्या पहुंची। जहां पर पिस्सुलाल मैड़ा के खेत के बीचो बीच अवैध गांजे के पौधे संख्या 290 लगाए हुए मिले जिनका तोल करने पर कुल वजन 6 क्विटल 29 किलो कीमत लगभग 63 लाख रुपए के होना पाए गए, जिसे विधिवत जप्त किया व पास के अमरसिंह गरवाल के खेत के बीचो-बीच अवैध गांजे के पौधे संख्या 120 लगाए हुए मिले जिनका तोल करने पर कुल वजन 3 क्विटल 25 किलो कीमत लगभग 32 लाख रुपए के होना पाए गए, जिसे भी विधिवत जप्त किया। 

आरोपी पिस्सुलाल मैड़ा को गिरफ्तार किया गया। वहीं आरोपी अमरसिंह गरवाल घटनास्थल पर पुलिस को आता देख भाग गया। जिसे भी जल्द ही गिरफ्तार किया जावेगा। इस प्रकार कुल 410 गांजे के पौधे जिनका कुल वजन 9 क्विटल 50 किलो कीमत लगभग 95 लाख रुपए के पाए गए। जिस पर थाना पेटलावद में एनडीपीएस एक्ट में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त करने में थाना प्रभारी पेटलावद राजुसिंह बघेल, चौकी प्रभारी सारंगी उप निरीक्षक रामसिंह चौहान, उपनिरीक्षक रामेश्वर गामड, उपनिरीक्षक लक्ष्मणसिंह सिसोदिया, प्रधान आरक्षक 481 भगतसिंह सोलंकी, प्रधान आरक्षक 589 ज्ञानचन्द, आरक्षक 667 महिपाल, आरक्षक 683 अजय, आरक्षक 393 दंगल, आरक्षक 645 शिवभानु महिला आरक्षक 270 केला बघेल, सैनिक 74 मनजीत का सराहनीय योगदान रहा। उक्त टीम को पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा उचित ईनाम से पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE