BREAKING NEWS
गुरु के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, 42 साल की.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य खुद मैदान.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन झाबुआ में ‘जन सुरक्षा युवा.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य की अगुवाई.. <<     KHABAR : सेवा निवृत्ति पर बीपीओ बृजेश रावत को नम.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान की आड़ में चल रहा था शराब का.. <<     BIG NEWS : दो दिन तक समझाया, चेतावनी भी दी, फिर भी.. <<     KHABAR : साइबर ठगों का बड़ा शिकार, रिटायर्ड शिक्षक.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे महेश चन्द्र सोनी, परिवार में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष-वृषभ सहित इन राशि वालों का भाग्य.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 21, 2022, 7:11 pm
BIG NEWS : हाईवे रोड की धनेत पुलिया और पुलिस की नाकाबंदी, जब वहां पहुंची अल्टो कार तो एक्शन में आई खाकी, फिर जैसे ही अधिकारियों ने खोली डिक्की तो उड़ गए सबके होश, जानिये ऐसा क्या छिपाकर ले जा रहे थे बदमाश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने सोमवार को नाकाबंदी के दौरान एक अल्टो कार से 35 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जप्त किया है। उक्त अल्टो कार की पायलटिंग कर रही एक अन्य अल्टो कार को भी जप्त किया है। मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व परिवहन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही के तहत थानाधिकारी सदर चित्तौड़गढ़ हरेंद्र सिंह सौदा थाने के जाब्ता हेड कॉन्स्टेबल भूपेंद्र सिंह, शिवलाल, कॉन्स्टेबल हैमव्रत सिंह, सुरेंद्र पाल, भजनलाल, दीपक कुमार व मुकेश कुमार के साथ हाईवे रोड धनेत पुलिया पर पुलिस बैरिकेड लगाकर नाकाबंदी कर रहे थे। नाकाबंदी के दौरान रिठोला चौराहे की तरफ से एक सफेद रंग की अल्टो कार आई। जिसमें तीन व्यक्ति बैठे नजर आए। पुलिस को देख कार चालक गाड़ी को रोककर उतर कर भाग गया। उक्त कार चालक व उसमें बैठे व्यक्तियों द्वारा कार के पीछे पीछे आ रही सिल्वर रंग की अल्टो कार की पायलटिंग की जा रही थी। जिसको संदिग्ध होने पर रोककर नियमानुसार तलाशी ली तो कार की डिग्गी में तीन प्लास्टिक के कट्टों में कुल 35 किलोग्राम अवैध डोडा चुरा भरा पाया गया। अवैध डोडा चूरा व दोनों कारों को जप्त कर पायलटिंग करने वाले उदपुरा थाना विजयपुर निवासी 38 वर्षीय देवीलाल पुत्र भैरूलाल सालवी व कुंड थाना पीपाड़ सिटी जिला जोधपुर निवासी 35 वर्षीय श्यामलाल पुत्र हरभजराम विश्नोई तथा डोडाचूरा भरी अल्टो कार के चालक बिश्नोईयों का बास जटिया वास रामड़ावास थाना पीपाड़ सिटी जिला जोधपुर निवासी 22 वर्षीय रोहित कुमार पुत्र ओमप्रकाश विश्नोई को गिरफ्तार किया गया है। थाना सदर चित्तौड़गढ़ पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE