BREAKING NEWS
गुरु के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, 42 साल की.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य खुद मैदान.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन झाबुआ में ‘जन सुरक्षा युवा.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य की अगुवाई.. <<     KHABAR : सेवा निवृत्ति पर बीपीओ बृजेश रावत को नम.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान की आड़ में चल रहा था शराब का.. <<     BIG NEWS : दो दिन तक समझाया, चेतावनी भी दी, फिर भी.. <<     KHABAR : साइबर ठगों का बड़ा शिकार, रिटायर्ड शिक्षक.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे महेश चन्द्र सोनी, परिवार में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष-वृषभ सहित इन राशि वालों का भाग्य.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 21, 2022, 7:33 pm
BIG NEWS : गांव का सरकारी स्कूल और कक्षा 10 वीं का छात्र, जब अचानक हुआ शोर तो शिक्षक ने खोया आपा, फिर जैसे ही दिया इस घटना को अंजाम तो उड़ गए सबके होश, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

टोंक। सरकारी स्कूल के टीचर ने स्टूडेंट को इतना पीटा कि उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। छुट्टी के बाद स्टूडेंट घर पहुंचा और उसने परिवार वालों को पूरी बात बताई। बच्चे ने कमर में दर्द होने की बात कही तो उसको प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया। अब तकलीफ बढ़ने पर उसे टोंक के सआदत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिक्षा विभाग ने टीचर को सस्पेंड कर दिया है। मामला टोंक जिले के बनेठा इलाके का है। 

थाना अधिकारी हेमराज मीणा ने बताया कि रमजानगंज निवासी 15 वर्षीय मनीष सैनी पुत्र श्योपाल माली बनेठा के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 10 वीं क्लास में पढ़ता है। वह रोजाना की तरह 18 नवंबर को स्कूल गया था। पीड़ित स्टूडेंट के पिता श्योपाल सिंह ने बताया कि दोपहर में टीचर नरेंद्र जैन पुत्र सूरजमल जैन की क्लास में पढ़ रहा था। इस दौरान पीछे रास्ते में कुछ बच्चों ने शोर मचाया। इसके बाद टीचर ने किसी से भी कुछ नहीं पूछा और मेरे बेटे के साथ मारपीट करने लगे, जबकि मेरे बेटे ने कोई शोर नहीं किया था। टीचर ने मेरे बेटे की गर्दन पकड़कर उसको फर्श पर नीचे गिराया और गर्दन पर पैर रख दिया। इसके बाद फुटबॉल की तरह उसे लात मारते रहे। क्लास के बच्चों ने शोर मचाया तो स्कूल का दूसरा स्टाफ वहां आया। इसके बाद मेरे बेटे को कहा कि इस घटना के बारे में बाहर किसी को भी मत बताना।

पिता ने कहा कि स्कूल की छुट्टी के बाद बड़ी मुश्किल से मेरा बेटा 6किमी साइकिल लेकर घर आया। उसका चेहरा उतरा था। मां ने कारण पूछा। मनीष ने स्कूल में पिटाई की बात बताई। साथ ही, कहा कि कमर में तेज दर्द हो रहा है। रात में ही उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए, जहां एक्सरे करवाने पर उसकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आया।

पीड़ित स्टूडेंट मनीष ने बताया कि वह क्लास में बैठा था। इस दौरान पीछे रास्ते में कुछ बच्चों ने शोर मचाया तो मेरी क्लास के भी कुछ बच्चों ने शोर मचाया। इस पर टीचर ने उनको तो नहीं पीटा, लेकिन मेरे साथ मारपीट की। टीचर ने मुझे बोलने का मौका ही नहीं दिया। उन्होंने मुझे नीचे गिराया और फिर लातों और थप्पड़ों से मारा। छात्र के पिता ने 19 नवंबर की शाम को टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, जिसकी जांच की जा रही है।

जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) मीना लसारिया ने बताया कि मामला सामने आने के बाद आरोपी टीचर नरेंद्र जैन को सस्पेंड कर दिया गया है। सीबीईओ को तथ्यात्मक रिपोर्ट और जांच करने के आदेश दे दिए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE