BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 23, 2022, 11:55 am
BIG BREAKING : नीमच जिले का रामपुरा क्षेत्र और किसान का खेत, जब मिली पुलिस को ये बड़ी खुफिया सूचना तो एक्शन में आया विभाग, जैसे ही मौके पर पहुंच दी दबिश तो उड़ गए सबके होश, जानिये ऐसा क्या उगा रहे थे आरोपी, पढ़े अजय सिंह सिसौदिया के साथ शेख ईसाक की खबर  

Share On:-

नीमच। जिले के रामपुरा क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने यहां खेतों में दबिश देकर अवैध रूप से की जा रही अफीम व गांजे की खेती को पकड़ा है। किसानों की आड़ में यहां कुछ तस्कर ये अवैध खेती कर रहे थे। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सूरजकुमार वर्मा के निर्देशन पर बुधवार को मादक पदार्थों की अवैध खेती के मामले में अब तक की बडी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पालडा में अफीम और गांजे की अवैध खेती की सूचना पुलिस को मिली थी।

भारी पुलिस बल के साथ दबिश दी गई तो पुलिस अधिकारी भी हैरत में पड गए। करीब सात खेत गांजे के पाए गए, जिसमें गांजे के पौधे उगे हुए थे, वहीं तीन खेत अफीम के मिले है, जिसमें अफीम के पौधे उगे हुए थे, मौके पर कोई व्यक्ति नहीं मिला है।

पुलिस ने 8200 गांजे के पौधे जब्त किए है वहीं अफीम के पौधे को जब्त करने की कार्रवाई भी की गई। करीब दस बीघा से अधिक जमीन पर गांजे और अफीम की खेती बोई गई थी। नीमच जिले में अब तक की यह बडी कार्रवाई बताई जा रही है।

राजस्व रिकार्ड के अनुसार खेत मालिकों और अन्य लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है, यह भी पता लगाया जा रहा है कि पहले भी इस प्रकार की अवैध खेती तो नहीं की गई है। देर शाम तक पुलिस दिनभर की कार्रवाई के बारे में जानकारी दे सकती है 

इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश ने बताया कि रामपुरा तहसील में अवैध रूप से अफीम और गांजे की खेती की जा रही थी। सूचना पर तीन थानों टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि करीब 10 बीघा के खेत पर अफीम और गांजा उगाया जा रहा है।

राजस्व विभाग को सूचना दी गई खेत किसके है, कितने हैक्टेयर में अफीम और गांजा बोया गया है, नपती होने के खुलासा कर पाएंगे। अभी कार्रवाई जारी है। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE