BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मंदसौर में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : मंदसौर में जर्जर भवनों पर चला प्रशासन का.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : प्रशासन आपके द्वार-समाधान अबकी बार.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिले में किरायेदारों एवं बाहरी.. <<     KHABAR : संगठन महासचिव संजय कामले ने पूर्व विधायक.. <<     NEWS : सामाजिक बहिष्कार एवं अवैध झगड़ा राशि वसूली.. <<     KHABAR : अप्रेजल प्रणाली के विरोध में संविदा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पिपलिया रूंडी और 35 साल.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोक.. <<     NEWS : सोशल मीडिया भाजपा की विचारधारा और योजनाओं.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की सदर निंबाहेड़ा थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय कौशल विकास समिति की बैठक.. <<     कसरावद में समर कैंप 'आरोह 2026' का हुआ समापन,127.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मोदी सरकार ने एमपी को दी एनएच की सौगात,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 23, 2022, 4:58 pm
BIG NEWS : मंदसौर का कोमल बाफना और मनासा में मंदिर की जमीन, जब किया ये कारनामा तो एक्शन में आया प्रशासन, अब सीएमओ ने किया जारी किया ये बड़ा आदेश, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मंदसौर के चर्चित डोडाचूरा कारोबारी रहे कोमल बाफना का मनासा में एक कारनामा चर्चा का तो विषय बना हुआ है वहीं दूसरी लोगों को भूखंडों का सब्जबाग दिखाकर उनसे करोडों रूपए ऐंठने का खेल भी उजागर हुआ है। भू माफिया कोमल बाफना ने मनासा की अस्था का केंद्र सालों पुराने बद्रीविशाल मंदिर की जमीन तक को नहीं छोडा और मंदिर की जमीन को सांठगांठ कर हथिया ली और उसने अपने बेटे चयन बाफना के नाम पर राजस्व रिकार्ड में उक्त जमीन चढवा दी। बद्रीविशाल मंदिर ट्रस्ट की जमीन को बाले—बाले हथियाने के खेल में कई भू माफिया शामिल होने की बात से इनकार नहीं किया जा सकता। 50  पेटी में मामला सेट करने की खबर सूत्रों से पता चली है, किसी व्यक्ति ने मिलीभगत कर राजस्व रिकार्ड में नाम चढाने के बदले मौटी रकम ली है। जब मामला सामने आया तो मनासा की जनता में जबरदस्त गुस्सा नजर आ रहा है, क्योंकि ब्रदीविशाल मंदिर से हजारों भक्तों की आस्था जुडी है, सालों से यह जमीन मंदिर की थी, पौथीवाचक के वारिसों से अवैध तरीके से यह जमीन प्राप्त की गई है। पता चला है कि खाटू धाम नाम से यहां पर कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा है, लोगों को झांसे में लेकर मंदिर की जमीन थमाकर करोडों रूपए ऐंठकर भागने का प्लॉन तैयार किया गया था, पर मनासा ही नहीं दूर—दूर तक लोगों का पता चल गया कि मंदिर की जमीन पर जो कॉलोनी काटी जा रही है वह अवैध है, इधर प्रशासन भी एक्शन मोड पर आ गया है। नगर परिषद ने इस संबंध में अवैध निर्माणकर्ता चयन पिता कोमल बाफना को नोटिस जारी कर दिया है।

कुछ भूखंडों की खरीदी हुई, कोमल बाफना हुआ भूमिगत—
सूत्र बताते है कि कॉलोनी का नक्शा कोमल बाफना और कुछ दलालों ने बाजार में जैसे ही उतारा तो प्लाटो की खरीदी शुरू हो गई, लेकिन जैसे ही मंदिर की जमीन पर कॉलोनी बनाए जाने का भंडाफोड हुआ तो लोगों ने दूरिया बनाना शुरू कर दिया है। कई लोगों के पैसे भी उलझ गए है और वे कोमल बाफना से संपर्क करने में जुट  गए है, सूत्र बताते है कि मामले का भंडाफोड होने व जन आक्रोश बढने के कारण कोमल बाफना भूमिगत की स्थिति में है।

बद्रीविशाल मंदिर की यह जमीन, जिसमें भू माफिया ने मिलीभगत कर अपने नाम की— अब कॉलोनी काटने के सपने पर फिरा पानी— 
बद्रीविशाल मंदिर के सर्वे नंबर सर्वे नंबर 93,रकबा 0.0560, सर्वे 94—1, 0.3920,सर्वे नंबर 97—2, रकबा 0.0920, सर्वें नंबर 100—2 रकबा 0.1020,सर्वें नंबर 93,5 रकबा 0.1140, सर्वे नंबर 95,1 रकबा 0.5140, सर्वें नंबर 99—2 रकबा 0.100, सर्वे नंबर 93—2—2, रकबा 0.160, सर्वे नंबर 94—2, रकबा 0.7850, सर्वे नंबर 93—2—1 रकबा 0.090, सर्वे नंबर 100—1, रकबा 0.0520, सर्वे नंबर 96—2.2 रकबा 1.047 हेक्टेयर जमीन एसएस खाटू कंट्रक्शन चयन पिता कोमल बाफना के नाम से राजस्व रिकार्ड में मिलीभगत के जरिए दर्ज हुई है। मामला उजागर होने के बाद भू माफियाओं में हडकंच मच गया है। भू माफियाओं का प्लॉन था कि जनता को गुमराह कर सभी भूखंड बेच दिए जावे और बाद में जनता उलझती रहे, लेकिन कॉलोनी काटने से पहले ही यह भंडाफोड हो गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE