BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 23, 2022, 6:22 pm
BIG NEWS : गोमाना-बरकटी मार्ग और काली अँधेरी रात, जब रात्रि गश्त में दिखी टॉर्च की रौशनी तो पुलिस को शंका, जैसे ही घेरा देकर मौके पर पहुंची खाकी तो माजरा देख उड़ गए सबके होश, जानिए ऐसा क्या कर रहे थे आरोपी, पढ़े खबर  

Share On:-

प्रतापगढ़/छोटीसादड़ी। राजस्थान पुलिस प्राथमिकताएं 2022 के क्रियान्वयन के क्रम मे अनिल कुमार आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध सख्त एवं निरोधात्मक एवं दण्डात्मक कार्यवाही व वांछित अपराधियो की धरपकड़ के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत भागचंद मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं मनीष बडगूजर वृताधिकारी वृत छोटीसादड़ी के मार्गदर्शन में दीपक कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना छोटीसादडी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 22 नवंबर 2022 को अवैध मादक पदार्थ 304 किलोग्राम डोडाचुरा को जब्त कर दो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 22 नवंबर 2022 को पुलिस थाना छोटीसादडी की टीम ने रात्री गश्त के दौरान गोमाना से बरकटी जाने वाले कच्चे रास्ते पर रात्री मे खेतो में टार्च की रोशनी में तीन व्यक्ति कट्टो को रखते हुए नजर आये। जिस पर पुलिस जाप्ता ने मोके पर जाकर घेरा दिया तो एक व्यक्ति मौके से भाग गया और मोके पर पकड़े दोनो व्यक्तियों ने अपना नाम सुन्दर कुमावत पिता खेमराज जाति कुमावत उम्र 25 साल निवासी गोमाना थाना छोटीसादडी व ललित पिता रामप्रसाद जाति मीणा उम्र 22 साल निवासी रम्भावली थाना छोटीसादड़ी जिला प्रतापगढ़ का होना बताया। 

मोके पर अवैध डोडा चुरा तस्करी के लिये इक्कठे किये गये कुल 15 कट्टो मे भरा 304 किलो ग्राम अवैध डोडाचुरा जब्त किया गया। मौके से भागने वाले की पहचान अर्जुनसिंह पिता देवीसिंह राजपूत निवासी गोमाना पुलिस थाना छोटीसादडी के रूप में की गई। जिसकी आस पास तलाश की गई। मगर रात्रि का समय होने से कोई पता नही चल सका। अभियुक्त सुन्दरलाल कुमावत व ललित मीणा को धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के अपराध में गिरफ्तार किया गया वगैरा पर प्र स 388/ 2022 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट मे दर्ज कर अनुसंधान दीपक कुमार पु नि पुलिस थाना छोटीसादडी के द्वारा किया जा रहा है। प्रकरण मे भारी मात्रा में डोडाचुरा कहां से इक्कठा किया गया और कहा पर सप्लाई होना था। इस संबंध अनुसंधान किया जा रहा है।

उक्त भारी मात्रा में जन्तशुदा डोडाचूरा की कार्यवाही में महेन्द्रसिह सहायक उप निरीक्षक पुलिस थाना छोटीसादडी की महत्वपुर्ण भूमिका रही। साथ ही कार्यवाई में दीपक कुमार पुलिस निरीक्षक पुलिस थाना छोटीसादडी, नरेन्द्रसिह उनि पुलिस थाना छोटीसादडी, महेन्दराम कानि 578 पुलिस थाना छोटीसादडी, कमल कानि 05 पुलिस थाना छोटीसादडी, चन्द्रपालसिंह कानि 559 पुलिस थाना छोटीसादडी, बिशनसिंह कानि 69 पुलिस थाना छोटीसादडी, नेमीचंद कानि 149 पुलिस थाना छोटीसादडी, अशोक कुमार कानि 148 पुलिस थाना छोटीसादडी, श्री हनुमान कानि 135 पुलिस थाना छोटीसादडी की सराहनीय भूमिका रही। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE