BREAKING NEWS
गुरु के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, 42 साल की.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य खुद मैदान.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन झाबुआ में ‘जन सुरक्षा युवा.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य की अगुवाई.. <<     KHABAR : सेवा निवृत्ति पर बीपीओ बृजेश रावत को नम.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान की आड़ में चल रहा था शराब का.. <<     BIG NEWS : दो दिन तक समझाया, चेतावनी भी दी, फिर भी.. <<     KHABAR : साइबर ठगों का बड़ा शिकार, रिटायर्ड शिक्षक.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे महेश चन्द्र सोनी, परिवार में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष-वृषभ सहित इन राशि वालों का भाग्य.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 23, 2022, 7:09 pm
BIG NEWS : जीरन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 07 मोटरसायकल जब्त कर 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पढ़े खबर    

Share On:-

नीमच। थाना जीरन को अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह को गिरफ्तार करने में बडी सफलता मिली है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 17 नवंबर 2022 को सुभाष पाटीदार पिता मांगीलाल पाटीदार निवासी जीरन के द्वारा रिपोर्ट की गयी कि दिनांक 15 नवंबर 2022 की रात्रि में किसी अज्ञात आरोपी के द्वारा उसके घर के बाहर से मोटर सायकिल मय सोयाबीन के कट्टे के चुराकर ले गये है। 

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना जीरन पर अपराध क्र 340/2022 धारा 379 भादवि कायम कर अज्ञात आरोपियों की तलाश कर विवेचना प्रारम्भ की गई। पुलिस अधीक्षक नीमच के द्वारा जिले में बढ़ते वाहन चोरी की वारदातों की रोकथाम य आरोपियों की पतारसी हेतु स्वंय संज्ञान में लिया जाकर व्यापक दिशा निर्देश दिया गया। जिससे वाहन चोरी के आरोपियों व माल की पतारसी प्रारम्भ की गई।

पुलिस अधीक्षकजिला नीमच सुरज कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दरसिंह कनेश एवं नपुअ फुलसिंह परस्ते के निर्देशन मे तथा जीरन थाना प्रभारी निरीक्षक कन्हैयालाल दांगी के नेतृत्व में प्रकरण में अज्ञात आरोपियों की तलाश करते हुए टीम द्वारा सूचना संकलन कर वाहन चोरी के अपराधों का पतारसी करते अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के द्वारा घटना घटित होने की सूचना मिलने पर वाहन चोरी के अपराधों में संलिप्त अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के 02 आरोपी असलम पिता अनवर खान जाती मुसलमान उम्र 21 साल निवासी गोमाना तहसील छोटी सादडी राजस्थान व राहुल पिता बंशीलाल गायरी उम्र 22 साल निवासी मलावदा थाना छोटी सादडी राजस्थान को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से चोरी की कुल 07 मोटर सायकिलों को जप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करते आरोपियों के द्वारा अन्य क्षेत्रों राजस्थान में भी वाहन चोरी की वारदात उनके अन्य साथी के साथ अंजाम देना स्वीकार किया गया। प्रकरण में फरार अन्य आरोपी की तलाश व गिरफ्तार आरोपियों से अन्य चोरियों के सम्बन्ध में पुछताछ कर विवेचना की जा रही है।

उक्त अपराधों में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग जिसमें छोटी सादड़ी राजस्थान के वाहन चोर गिरोह के द्वारा घटना कारित किया गया है। जिसमें गैंग के सदस्यों के द्वारा पहले रैकी कर घरों के बाहर अक्सर खड़ी रहने वाली मोटर सायकिलों की रैकी करते है तथा रैकी के बाद उक्त स्थानों की सम्पूर्ण जानकारी अपने अन्य साथियों को देकर उनके साथ मिलकर मोटर सायकिलों की चोरी की वारदात को अंजाम देते है।

पुलिस ने कार्यवाई के दौरान 04 स्प्लेण्डर मोटर सायकिल, 01 बुलेट, 01 टीव्हीएस 01 एचएफ डिलक्स मोटर सायकिल कुल किमती 03 लाख 50 हजार रुपये की जब्त की है। 

उक्त कार्यवाई में उनि शिशुपाल सिंह गौड़, सउनिरामपालसिंह राठौर, प्रआर 60 प्रणव तिवारी, प्र आर 214 प्रकाश सिनम, आर 245 गोपाल पाटीदार, आर 552 लोकेन्द्र आर्य, आर 430 धर्मेन्द्र सिंह, आर 471 विवेक धनगर, आर 415 विक्रम धनगर, आर 352 पंकज कुमावत, आर 246 राम पाटीदार, आर 11 श्रीपाल सिंह, आर 549 अजीज खान, आर अर्जुन सिंह, आर 36 दिलीप चंद्रवंशी, आर 578 जयराम, आर 71 राजाराम जाट, सैनिक 117 प्रकाश नागदा का सराहनीय योगदान रहा। 
 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE