BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच की प्लास्टिक फैक्ट्री में दर्दनाक.. <<     BIG NEWS : एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ की मासिक.. <<     BIG NEWS : काबुली चने की आड़ में हो रही थी नशे की.. <<     BIG NEWS : स्कूल बस चालकों-परिचालकों का 7 दिन में.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय मनासा में गुरु.. <<     KHABAR : जबलपुर में अधिवक्ता संघ का चुनाव रद्द,.. <<     KHABAR : डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए ग्राम अरनिया.. <<     REPORT : अमानक खाद-बीज व कीटनाशकों की बिक्री पर.. <<     KHABAR : मां विंध्यवासिनी के दरबार में उमड़ा आस्था.. <<     KHABAR : तीन अलग जगह पर चोरी की घटना को कारित करने.. <<     JOB : जुलाई माह की इस तारीख को आईटीआई नीमच में.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांश चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 23, 2022, 8:05 pm
BIG NEWS : महाराष्ट्र पासिंग ब्रेजा कार और सारसी रोड़, जैसे ही बजी थाने के फोन की घंटी तो एक्शन में आये अधिकारी, फिर मौके पर खाकी ने की नाकाबंदी, जब रुकवाकर वाहन की ली तलाशी तो उड़ गए सबके होश, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर  

Share On:-

मनासा। पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध हथियारों की धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके संदर्भ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसएस कनेश, एसडीओपी यशस्वी शिंदे के कुशल मार्गदर्शन में इंचार्ज थाना प्रभारी मनासा उप निरीक्षक फतेहसिंह आंजना की टीम द्वारा अवैध पिस्टल मय दो जिन्दा कारतूसों के दो आरोपियों को गिरफ्तार को पकडने में सफलता प्राप्त की है।

थाना मनासा के सउनि श्रवण सिंह तंवर को उनके मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की श्रवण पिता बहादुर दायमा जाति बंजारा उम्र 22 साल नि ग्राम डायली थाना रामपुरा व बगल में सीट पर बैठे आदमी ने अपना नाम विक्रम पिता जगदीश गरासिया जाति बंजारा उम्र 24 साल नि ग्राम धामनिया थाना रामपुरा के एक सफेद ब्रेजा कार क्र MH 03 CS 9454 से सारसी तरफ से आ रहे हैं जो अपने साथ एक देशी पिस्टल और एक बैग में नगदी रुपये लेकर किसी अपराध को घटित करने की नियत से आ रहे हैं जो मौके पर पहुंचकर मुखबिर के बताये हुलिये की कार को रोका कार के अंदर बैठे व्यक्तियों से नाम पूछते अपना अपना नाम श्रवण पिता बहादुर दायमा जाति बँजारा उम्र 22 साल नि ग्राम डायली थाना रामपुरा व बगल में सीट पर बैठे आदमी ने अपना नाम विक्रम पिता जगदिश गरासिया जाति बंजारा उम्र 24 साल नि ग्राम धामनिया थाना रामपुरा का होना बताया जिनकी तलाशी लेने पर एक देशी पिस्टल, दो जिन्दा कारतूस एवं 129900 रू मिले जिनसे उक्त पिस्टल का लायसेंस के बारे में पूछताछ करते कोई लायसेंस नहीं होना बताया एवं साथ में रखे नगदी रुपयों के बारे में भी कोई प्रमाण पेश नहीं किये जिन्हें विधिवत जप्त कर आरोपियों के खिलाफ अपराध धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का कायम कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

उक्त सराहनीय कार्य में इंचार्ज थाना प्रभारी मनासा उनि फतेहसिंह आंजना एवं उनकी टीम सउनि श्रवण सिंह तंवर, प्रआर 411 विनोद शर्मा का सराहनीय योगदान रहा है। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE