BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<     KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 24, 2022, 12:53 pm
BIG NEWS : जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, कोटा स्टोन से भरा तेज रफ्तार ट्रक और बाइक सवार दो युवा, जब हुई ये दुर्घटना तो मौके पर मच गई अफरा-तफरी, रेलवे ने सूचना मिलते ही रोका ट्रेनों का आवागमन, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। क्षेत्र के बामनिया रेलवे स्टेशन के नजदीक हुए हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बाइक को टक्कर मारने के बाद ट्रक दिल्ली - मुंबई रेलवे ट्रैक तक घुस आया। इससे रतलाम और आसपास के रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों को रोकना पड़ा। यह दुर्घटना सुबह करीब 8.30 बजे की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलने के तत्काल बाद डीआरएम सहित रेलवे के अधिकारी रतलाम से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन से घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

रतलाम रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर स्थित बामनिया - अमरगढ़ स्टेशन के बीच कोटा स्टोन पत्थर से भरे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों टक्कर मार दी। उक्त ट्रक युवकों को रौंदता हुआ निकला। इसके बाद बेकाबू ट्रक बंद रेलवे फाटक से जा टकराया। इससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं करवड गांव का एक युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE