BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : देवास में नए SP आदित्य मिश्रा की एंट्री,.. <<     VIDEO NEWS: रोजी-रोटी कमाकर लौट रहे थे दो दोस्त, घर.. <<     KHABAR : हरदीप पुरी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष.. <<     BIG NEWS : अनुयोग हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गोपाल.. <<     बामोरकलां में साइबर ठगी की बड़ी वारदात, APK.. <<     KHABAR : उज्जैन के श्रीगंगा होटल में बड़ा हादसा,.. <<     गुरु के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, 42 साल की.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य खुद मैदान.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन झाबुआ में ‘जन सुरक्षा युवा.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य की अगुवाई.. <<     KHABAR : सेवा निवृत्ति पर बीपीओ बृजेश रावत को नम.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान की आड़ में चल रहा था शराब का.. <<     BIG NEWS : दो दिन तक समझाया, चेतावनी भी दी, फिर भी.. <<     KHABAR : साइबर ठगों का बड़ा शिकार, रिटायर्ड शिक्षक.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे महेश चन्द्र सोनी, परिवार में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष-वृषभ सहित इन राशि वालों का भाग्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 25, 2022, 5:50 pm
BIG NEWS : काली अंधेरी रात और तेज रफ्तार स्कार्पियों, जब पुलिस ने दिया हाथ तो चालक ने दौड़ाया वाहन, फिर जैसे ही पीछे लगी खाकी तो उठाया ये कदम, गाड़ी तक पहुंचे अधिकारी तो माजरा देख उड़ गए होश, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। डीएसटी व गंगरार थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही करते हुए शुक्रवार तड़के 446 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा सहित एक स्कोर्पियो को जब्त किया है। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि डीएसटी प्रभारी भवानी सिंह राजावत पुलिस निरीक्षक मय टीम के जिले हाजा में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु गंगरार थानांतर्गत भटवाड़ा कला गांव से नौ मिल चौराहा की तरफ जाने वाले रास्ते पर पहुंचे। जिला विशेष टीम को नौ मील चौराहा से भटवाड़ा कला गांव की तरफ आती हुई एक संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी दिखाई दी, जिसे रुकवाने के लिए जिला विशेष टीम ने हाथ का इशारा किया तो वाहन चालक गाड़ी को तेज गति से भगाने लगा। जिस पर जिला विशेष टीम ने गाड़ी का पीछा किया तो वाहन चालक व उसका साथी गाड़ी को भटवाड़ा कला गांव में गो चरनोट भूमि में स्थित झाड़ियों में छुपा कर फरार हो गये। जिनकी जिला विशेष टीम ने काफी तलाश की, किंतु रात का समय होने के कारण दोनों भागने में सफल रहे। जिला विशेष टीम ने गाड़ी में प्लास्टिक के काले रंग के कट्टों में भरा हुआ डोडाचूरा देखा तो प्रभारी डीएसटी ने उक्त घटना की जानकारी थानाधिकारी गंगरार शिवलाल पुलिस निरीक्षक को दी। थानाधिकारी मय टीम के आवश्यक अनुसंधान सामग्री लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने नियमानुसार गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी के अंदर 22 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टों में भरा हुआ डोडाचूरा मिला। जिसका पुलिस ने मौके पर वजन किया तो कुल वजन 446 किलोग्राम हुआ। पुलिस ने उक्त 446 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा व स्कॉर्पियो को जब्त कर पुलिस थाना गंगरार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान किया जा रहा है। 

कार्रवाई में यह शामिल- 
प्रभारी डीएसटी भवानी सिंह पु.नि., शिवलाल पु.नि. थानाधिकारी गंगरार, हेड कांस्टेबल मिश्रीलाल, कांस्टेबल ओमप्रकाश, विजय सिंह, घनश्याम, कुंजीलाल, चालक कांस्टेबल भेरूलाल।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE