BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<     KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 26, 2022, 12:31 pm
BIG NEWS : जावरा में गोलीकांड, ऊंटखाना क्षेत्र में असलम पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, पुरानी रंजिश का है मामला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़े पवन धाकड़ सरसी की खबर

Share On:-

जावरा। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा में ऊंटखाना क्षेत्र में बीती रात गोली चलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि आपसी रंजीश में ये गोलीकांड हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि जावरा के असलम कुरैशी पर आपसी रंजिश के चलते दो बदमाशों ने गोली चला दी। असलम के पैर में गोली लगने से उसे शासकीय अस्पताल जावरा में भर्ती करवाया गया। पीडि़त पक्ष के अनुसार आरोपी शेरू कुरैशी उर्फ लुल्ला ने अपने साथी के साथ मिलकर गोली चलाकर जानलेवा हमला किया है। गोली चलाने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। जावरा शहर थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी शेर उर्फ लुल्ला सहित उसके साथी पर जानलेवा हमला करने और आम्र्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।

रात की है घटना-

जावरा शहर थाना पुलिस के अनुसार बीती रात करीब 8 थाने पर ऊंट थाना क्षेत्र में गोली चलने की सूचना मिली थी। गोली चलने की घटना में ऊंटखाना क्षेत्र के रहवासी असलम पिता माशूक कुरेशी 45 वर्ष घायल हो गया। घायल को बाद में उपचार के लिए जावरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल असलम को पैर में गोली लगी। 

घायल ने जानकारी देते हुए बताया कि शेरू कुरैशी उर्फ लुल्ला मंदसौर का रहने वाला है और पिछले कुछ समय से ऊंटखाना क्षेत्र में ही किराए से रह रहा है। शुक्रवार करीब 7.30 बजे शेरू अपने एक अन्य साथी के साथ पहुंचा और उसने असलम पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार मामला आपसी रंजिश का है। जांच में जावरा थाना पुलिस लग गई है। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE