BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच की प्लास्टिक फैक्ट्री में दर्दनाक.. <<     BIG NEWS : एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ की मासिक.. <<     BIG NEWS : काबुली चने की आड़ में हो रही थी नशे की.. <<     BIG NEWS : स्कूल बस चालकों-परिचालकों का 7 दिन में.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय मनासा में गुरु.. <<     KHABAR : जबलपुर में अधिवक्ता संघ का चुनाव रद्द,.. <<     KHABAR : डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए ग्राम अरनिया.. <<     REPORT : अमानक खाद-बीज व कीटनाशकों की बिक्री पर.. <<     KHABAR : मां विंध्यवासिनी के दरबार में उमड़ा आस्था.. <<     KHABAR : तीन अलग जगह पर चोरी की घटना को कारित करने.. <<     JOB : जुलाई माह की इस तारीख को आईटीआई नीमच में.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांश चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 26, 2022, 12:49 pm
NEWS : 04 माह से फरार दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा जेल, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर    

Share On:-

भवानीमंडी। जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर झालावाड़ व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा के निर्देशानुसार वृताधिकारी किशोर सिंह चौहान भवानी मंडी के नेतृत्व में थाना अधिकारी रामनारायण भंवरिया के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा करीब 4 माह से फरार दुष्कर्म के आरोपी तूफान सिंह पुत्र मानसिंह जाति सोंध्या राजपूत निवासी हथुनिया थाना भवानीमंडी पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया व न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 25 जुलाई 2022 को चंदा बाई पति रामलाल जाति मेघवाल निवासी हतुनिया थाना भवानीमंडी द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाई की मुलजिम तूफान सिंह पुत्र मानसिंह सोंध्या राजपूत ने फरियादिया के पति को डरा धमका कर अपने नाम मोटरसाइकिल फाइनेंस करवाकर उसका उपभोग कर रहा है तथा फारियादिया को डरा धमका कर फरियादिया के साथ बलात्कार किया। इस पर पीड़ित थाना भवानीमंडी पर मुकदमा दर्ज करवाया था। 

इस पर भवानीमंडी व्रताधिकारी किशोर सिंह चौहान द्वारा अनुसन्धान किया गया। घटना के बाद से ही मुलजिम अलग-अलग स्थानों पर फरारी काट रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर थानाधिकारी रामनारायण भंवरिया भवानी मंडी के नेतृत्व में लटुरलाल, धर्मेंद्र सिंह, साहब सिंह व हरिराम की टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा दिनांक 24 नवंबर 2022 को आरोपी तूफान सिंह पुत्र मानसिंह को भानपुरा से गिरफ्तार किया गया। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE