BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: रोजी-रोटी कमाकर लौट रहे थे दो दोस्त, घर.. <<     KHABAR : हरदीप पुरी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष.. <<     BIG NEWS : अनुयोग हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गोपाल.. <<     बामोरकलां में साइबर ठगी की बड़ी वारदात, APK.. <<     KHABAR : उज्जैन के श्रीगंगा होटल में बड़ा हादसा,.. <<     गुरु के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, 42 साल की.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य खुद मैदान.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन झाबुआ में ‘जन सुरक्षा युवा.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य की अगुवाई.. <<     KHABAR : सेवा निवृत्ति पर बीपीओ बृजेश रावत को नम.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान की आड़ में चल रहा था शराब का.. <<     BIG NEWS : दो दिन तक समझाया, चेतावनी भी दी, फिर भी.. <<     KHABAR : साइबर ठगों का बड़ा शिकार, रिटायर्ड शिक्षक.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे महेश चन्द्र सोनी, परिवार में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष-वृषभ सहित इन राशि वालों का भाग्य.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2022, 2:27 pm
BIG NEWS : बाप-बेटे और 24 वर्षीय युवती, शादी का झांसा देकर युवक ने कई बार किया ये गन्दा काम, फिर जैसे ही मुकरा अपनी जुबां से तो पीड़िता पहुंची आरोपी के पिता के पास, फिर हैवान पिता ने भी दिया इस....., जानिए क्या हैं पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

भोपाल। शहर के निशातपुरा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें बाप-बेटे पर रेप का केस दर्ज हुआ है। दोनों ने अलग-अलग मौकों पर एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया।

24 वर्षीय युवती ने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया कि बॉयफ्रेंड शादी का वादा कर उसका शारीरिक शोषण करता रहा, इसके बाद लड़के के पिता ने बेटे से शादी कराने का वादा कर उससे रिलेशन बनाए। बाद में दोनों मुकर गए। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस बाप-बेटे की तलाश में छापेमारी कर रही है।

निशातपुरा पुलिस के मुताबिक, पीड़िता छोला मंदिर इलाके की रहने वाली है। पुलिस को उसने बताया, वो चौक बाजार में एक कॉस्मेटिक की दुकान में 2019 से काम कर रही है। यहां आरोपी इब्राहिम उर्फ समीर भी काम करता है। साथ में काम करने के दौरान हमारी दोस्ती हो गई। कुछ दिन की बातचीत के बाद उसने मुझे प्रपोज किया, मैंने एक्सेप्ट कर लिया। दुकान के ऊपर गोदाम है। जब मैं वहां जाती, तो वो भी पीछे-पीछे आ जाता। इब्राहिम शादी का वादा कर गलत काम करता रहा।

इतना ही नहीं, आरोपी मुझे अल्पना तिराहे और चेतन मार्केट के पास बने होटल में भी मिलने के बहाने बुलाने लगा। उसने वहां भी कई बार रेप किया। इसी साल जब मैंने उससे शादी के लिए कहा तो वह टालने लगा। जब दबाव बनाया तो सीधा मुकर गया।

इब्राहिम की शिकायत लेकर मैं उसके पिता साजिद के पास पहुंची। साजिद ने बेटे की गलती मानकर मुझे उससे शादी कराने का भरोसा दिया। एक दिन वो (आरोपी का पिता) मुझे ईंटखेड़ी इलाके में ले गया। वहां मेरे साथ गलत किया। इसके बाद फिर करोंद में बुलाकर गलत काम किया। अब यह कहकर शादी से इनकार कर दिया कि बेटा अभी शादी के लिए राजी नहीं है।

पीड़िता का कहना है कि जब उसने आरोपियों से पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो दोनों उसे कोर्ट लेकर पहुंचे। वहां किसी वकील से मिलकर शादी का फर्जी एग्रीमेंट बनवा दिया। इसके बाद इब्राहिम उसे अपने घर ले गया। कुछ दिन साथ रखा, फिर घर से भगा दिया। शनिवार को पीड़िता ने निशातपुरा थाने पहुंचकर पुलिस को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को थाने में बुलाया, लेकिन वे नहीं आए। आरोपी का पिता मंडी में हम्माली करता है। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE