BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : देवास में नए SP आदित्य मिश्रा की एंट्री,.. <<     VIDEO NEWS: रोजी-रोटी कमाकर लौट रहे थे दो दोस्त, घर.. <<     KHABAR : हरदीप पुरी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष.. <<     BIG NEWS : अनुयोग हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गोपाल.. <<     बामोरकलां में साइबर ठगी की बड़ी वारदात, APK.. <<     KHABAR : उज्जैन के श्रीगंगा होटल में बड़ा हादसा,.. <<     गुरु के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, 42 साल की.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य खुद मैदान.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन झाबुआ में ‘जन सुरक्षा युवा.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य की अगुवाई.. <<     KHABAR : सेवा निवृत्ति पर बीपीओ बृजेश रावत को नम.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान की आड़ में चल रहा था शराब का.. <<     BIG NEWS : दो दिन तक समझाया, चेतावनी भी दी, फिर भी.. <<     KHABAR : साइबर ठगों का बड़ा शिकार, रिटायर्ड शिक्षक.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे महेश चन्द्र सोनी, परिवार में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष-वृषभ सहित इन राशि वालों का भाग्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 28, 2022, 8:04 pm
NEWS : तीन वर्ष पूर्व नाबालिग के अपहरण के मामले में पुलिस को मिली सफलता, नाबालिक को दस्तयाब कर आरोपी को किया गिरफ्तार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व लापता एक नाबालिग अपर्हता को दस्तयाब कर अपहरण कर ले जाने वाले आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपहर्ता का अपहरण कर मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में लेकर चला गया था।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि उप महानिरीक्षक पुलिस, (सिविल राईट्स एवं एएचटी) राजस्थान जयपुर के द्वारा नाबालिग बालक बालिकाओं को दस्तयाब करने हेतु चलाये जा रहे अभियान खुशी-V के तहत पुलिस थाना सदर निम्बाहेडा पर दिनांक 04 फरवरी 2019 को एक नाबालिग लड़की के अपहरण का प्रकरण दर्ज कर अपहर्ता की काफी तलाश की गई। मामले की गंभीरता के मद्देनजर अपर्हता को दस्तयाब कराने हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा 1000 रूपये नगद पुरस्कार की घोषणा की गई।
      
मामले में अपर्हता को शीघ्र दस्तयाब करने हेतु थानाधिकारी तुलसीराम पुनि द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया। जिस पर टीम द्वारा तकनीकी सहायता एवं आसूचना संकलन कर रविवार को मध्यप्रदेश के गांव फूलखेडा थाना गरोठ जिला मंदसौर से डिटेन कर दस्तयाब की गई एवं आरोपी जूनापानी थाना गरोठ जिला मंदसौर मध्यप्रदेश निवासी नाथू सिंह उर्फ शम्भु सिंह पुत्र औंकार सिंह पडीहार सौंधिया को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है। 

पुलिस टीम में अर्जुनलाल सउनि, भैरूलाल हैड कानि, जीवनलाल कानि, राकेश कुमार कानि, ब्रजकिशोर कानि, स्नेहलता म कानि व दस्तयाब करने में विशेष योगदान अर्जुनलाल सउनि, जीवनलाल कानि का रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE