BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : देवास में नए SP आदित्य मिश्रा की एंट्री,.. <<     VIDEO NEWS: रोजी-रोटी कमाकर लौट रहे थे दो दोस्त, घर.. <<     KHABAR : हरदीप पुरी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष.. <<     BIG NEWS : अनुयोग हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गोपाल.. <<     बामोरकलां में साइबर ठगी की बड़ी वारदात, APK.. <<     KHABAR : उज्जैन के श्रीगंगा होटल में बड़ा हादसा,.. <<     गुरु के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, 42 साल की.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य खुद मैदान.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन झाबुआ में ‘जन सुरक्षा युवा.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य की अगुवाई.. <<     KHABAR : सेवा निवृत्ति पर बीपीओ बृजेश रावत को नम.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान की आड़ में चल रहा था शराब का.. <<     BIG NEWS : दो दिन तक समझाया, चेतावनी भी दी, फिर भी.. <<     KHABAR : साइबर ठगों का बड़ा शिकार, रिटायर्ड शिक्षक.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे महेश चन्द्र सोनी, परिवार में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष-वृषभ सहित इन राशि वालों का भाग्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2022, 12:39 pm
BIG NEWS : महू-नसीराबाद नेशनल हाईवे और बरखेड़ा पंथ का कट, जैसे ही सामने दिखी पुलिस तो हड़बड़ाया ट्रैक्टर चालक, फिर जब पलटी ट्रॉली तो सामने आया तस्करी का ये बड़ा राज, जानिये प्लॉस्टिक कट्टों में क्या ले जा रहा था आरोपी, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

पिपलिया मंडी। मल्हारगढ पुलिस ने डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 105 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से डोडाचूरा व तस्करी में उपयोग की जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया है। 

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ की धरपकड व नशा मुक्ति अभियान के दौरान कार्यवाही हेतु अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर द्वारा निर्देश दिये थे जो गौतम सोलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर एंव मनोज रत्नाकर अनुविभागीय अधिकारी प्रभारी पुलिस अनुभाग मल्हारगढ़ के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी थाना मल्हारगढ निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पवार के कुशल नेतृत्व में थाना मल्हारगढ पुलिस टीम को मिली सफलता ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 28-29.11.2022 को थाना मल्हारगढ क्षेत्र अन्तर्गत महु नीमच हाईवे रोड बरखेडा पंथ कट के पास से ट्रेक्टर ट्राली द्वारा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी की सूचना मुखबीर द्वारा मिलने पर उनि आर एस अमलियार व उनकी टीम द्वारा सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही करते हुए न्यु होलेण्ड ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 14 एसी 9052 को रोकते ट्रेक्टर चालक द्वारा हडबडाते हुए ट्रेक्टर को डिवाईडर तरफ लेने से ट्रेक्टर ट्राली पलटी खा गया बाद मोके से आरोपी देवीलाल पिता राजाराम गुर्जर उम्र 25 साल निवासी काचरिया चन्द्रावत थाना पिपलिया मंडी के अधिपत्य वाले ट्रेक्टर ट्राली से 07 प्लास्टिक के कट्टो मे भरा कुल 105 कि.ग्रा. डोडाचुरा विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा एक आरोपी सतीश पिता समस्थ गुर्जर निवासी काचरिया चन्द्रावत थाना पिपलिया मंडी अधेरे का फायदा उठाकर मोके से भाग गया। बाद आरोपियों के विरुद्ध थाना मल्हारगढ पर अपराध क्रमांक 311/22 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया तथा फरार आरोपी सतीश पिता समरथ गुर्जर उम्र 20 साल निवासी काचरिया चन्द्रावत थाना पिपलिया मंडी को मुखबिर सूचना पर से वही पार्शवनाथ मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा आरोपियों से उक्त डोडाचूरा से स्त्रोत के संबंध मे पूछताछ की जा रही है।

नाम गिरफ्तार आरोपी- 
- देवीलाल पिता राजाराम गुर्जर उम्र 25 साल निवासी काचरिया चन्द्रावत थाना पिपलिया मंडी जिला मंदसौर 
- सतीश पिता समरथ गुर्जर निवासी काचरिया चन्द्रावत थाना पिपलिया मंडी

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE