BREAKING NEWS
KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<     KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 30, 2022, 12:43 pm
BIG NEWS : पुराना बायपास औद्योगिक क्षेत्र और तेज रफ्तार कार, जैसे ही रास्ते में बढ़ी आगे तो मिली पुलिस की नाकाबंदी, जब अधिकारियों ने ली तलाशी तो उड़ गए सबके होश, जानिये ऐसा क्या ले जा रहे थे आरोपी, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध अफीम डोडाचूरा परिवहन करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 43 किलो अवैध डोडाचूरा व कार जब्त की गई है। 

सीआई फूलचन्द ने बताया कि कच्ची बस्ती से आगे पुराना बायपास औद्योगिक क्षेत्र तिराया निंबाहेड़ा पर पुलिस की नाकाबंदी थी। इस दौरान एक कार आई, जिसकी तलाशी में डिग्गी से 3 प्लास्टिक के कट्टों में से 43 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा मिला।

जिस पर कार्रवाई करते हुए कार ड्राइवर पाली जिले के शिवपुरा थाना क्षेत्र राजोला निवासी श्यामलाल पुत्र प्रताप राम मेघवाल व उसके साथी चुतरा राम पुत्र भीखाराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया। वहीं अवैध डोडाचूरा व कार को भी जब्त कर लिया गया है। फिलहाल दोनों आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। 

कार्रवाई करने वाली पुलिस की टीम में एसआई पुनित कुमार, कांस्टेबल रतन सिंह, अशोक, ज्ञानप्रकाश, जगदीश, अमरपाल शामिल थे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE