BREAKING NEWS
BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<     KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 1, 2022, 7:19 pm
BIG NEWS : जिले की उप जेल और 21 फीट ऊंची दीवार, जब 14 अक्टूबर को बंद हुआ खेड़ीटांडा का संजय तो दिमाग में आया शैतानी आइडिया, फिर जैसे ही मिला मौका तो कर दिया ये गलत काम, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। जिले के बड़वाह से करीब 3 किलोमीटर दूर काटकूट फाटे स्थित उपजेल से एक बंदी फरार हो गया है। बंदी संजू उर्फ संजय पिता गोविंद मानकर (27) जेल की 21 फीट ऊंची दीवार फांदकर भाग गया। खेड़ीटांडा गांव का रहने वाला संजय 14 अक्टूबर से उप जेल में बंद था। वह आबकारी अधिनियम के तहत 34(2) के प्रकरण में बंद था।

जेल अधीक्षक युवराज सिंह मुवेल से मिली जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की है। जेल अधीक्षक के अनुसार वे रूटीन वर्क के अनुसार जेल का निरीक्षण कर सुबह 9 बजे मार्केट गए थे। करीब 10 बजे जेल गेट से फोन आया कि एक बंदी संजय पिता गोविन्द दीवार कूदकर फरार हो गया है। इसके बाद वे तुरंत जेल पहुंचे। उन्होंने थाने, सेंट्रल जेल, एसडीएम कार्यालय पर सूचना दी। फिलहाल सर्चिंग चल रही है।

जेलकर्मी एवं पुलिसकर्मी बदमाश की सर्चिंग में जुटे हैं। इस मामले की जानकारी लगने पर एसडीएम बीएस कलेश, एसडीओपी विनोद दीक्षित एवं थाना प्रभारी बडवाह जगदीश गोयल भी उपजेल पहुंचे। उन्होंने जेल अधीक्षक से इस मामले की पूरी जानकारी भी ली।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE