BREAKING NEWS
BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<     KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 2, 2022, 7:41 pm
BIG NEWS : जिले का ग्राम रोहिणी और किसान का खेत, जब फसल के बीच की अवैध मादक पदार्थ की खेती तो एक्शन में आई खाकी, फिर जैसे ही दी गांव में दस्तक तो माजरा देख उड़े अधिकारियों के होश, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

खंडवा। जिले में गांजा तस्करी का कारोबार एक ओर चरम पर है, वहीं यहां चोरी-छिपे गांजे की खेती भी की जा रही है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक गांजा उत्पादक किसान को दबोचा है। उसके खेत पर पहुंचे तो खिलखिलाते कपास के बीच गांजे के पौधे लगे हुए मिले। पुलिस को एक ही पौधा मिला, लेकिन उसे उखाड़ने में काफी मशक्कत करना पड़ी। इस पौधे से 9 किलो 400 ग्राम गांजा निकला, जिसे जब्त कर पुलिस ने आरोपी किसान के विरुद्व एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया।

मामला थाना धनगांव अंतर्गत ग्राम रोहिणी का है, यहां के निवासी अशोक पिता फुटन गुर्जर ने अपने खेत पर गांजा बो दिया। किसी को कानो-कान तो दूर की बात है, नाक से गांजे की सुगंध मिल गई। उसने यह खबर पुलिस तक पहुंचा दी। पुलिस ने भी मुखबिर की सूचना पर खेत में दबिश दे दी। जहां गांजे का पौधा मिला और उखाड़कर जब्त किया। किसान अशोक गुर्जर को एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में आरोपी बनाया। गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी शिवराम पाटीदार के अनुसार इस कार्रवाई को सब इंस्पेक्टर चेतना चौहान, एएसआई रमेश गोयल, रामदास यादव, आरक्षक राहुल राजावत, पुष्पेंद्र, प्रमोद ने अंजाम दिया। नशे के विरुद्व प्रदेश सरकार के इस अभियान में यह बड़ी सफलता मिली है।

किसान बोला- मुझे तो पता नहीं कि ये गांजे का पौधा है
पुलिस कार्रवाई के दौरान किसान अशोक गुर्जर बार-बार यह कहता रहा कि, मुझे नहीं मालूम की यह गांजे का पौधा है। ये तो खरपतवार की तरह उग आया है। न ही हम लोग गांजे का सेवन करते हैं। अशोक की बात पर सब इंस्पेक्टर चेतना चौहान ने कहा- ये पौधा सिर्फ तुम्हारे खेत में जानबूझकर ही लगा है। इसमें तुम्हारी कोई भूमिका नहीं है तो फिर इस पौधे को रस्सी क्यों बांधी गई और कपास के बीच लगे पौधे को उखाड़ा क्यों नहीं गया। इतने में पास खड़े गांव के कोटवार सहित अन्य ने अर्जुन से कहा कि ये साहब लोग है, इन्हें बेवकूफ मत बना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE