BREAKING NEWS
BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 13, 2022, 5:35 pm
KHABAR : भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का मंदसौर आगमन, पशुपतिनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना, वाहन रैली से पहुंचे कुशाभाव ऑडोटोरियम, पढ़े पीडी बैरागी की खबर    

Share On:-

मंदसौर। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार आज मंदसौर आए। यहां पार्टी पदाधिकारियों एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।  

प्रदेशाध्यक्ष वैभव पंवार सर्वप्रथम सुबह 11.30 बजे भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे यहां भगवान पशुपतिनाथ की पूजा अर्चना की। उसके बाद शहर के मुख्य मार्गो से प्रतापगढ़ पुलिया, घंटाघर, भारत माता चौराहा, नेहरू बस स्टैण्ड, गांधी चौराहा, बीपीएल चौराहा, महाराणा प्रताप बस स्टैंड, श्री कोल्ड चौराहा, होते हुए लम्बी वाहन रैली के रूप में कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम पहुंचे। यहां पर बीजेपी युवा कार्यकर्ता को संबोधित किया। 

वैभव पंवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा द्वारा मध्यप्रदेश में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत खिलता कमल कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है। खिलते कमल कार्यक्रम में समाज में अन्य क्षेत्रों में काम करने वाले ऐसे युवा जिनसे समाज प्रभावित होता है और प्रेरित होता है उनको चिन्हित करके उनको सम्मेलन के माध्यम से युवा मोर्चा में जोड़ा जाएगा।  आज उसी श्रंखला में मंदसौर विधानसभा क्षेत्र में युवाओं का मंदसौर में एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। 

पंवार ने कहा कि चाहे राज्य की भाजपा सरकार हो या फिर केंद्र की भाजपा सरकार हो आमजन की योजनाओं से समाज के हर वर्ग को इसका फायदा हुआ है इन सभी योजनाओं से प्रभावित होकर हर वर्ग के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं और नेतृत्व के ऊपर आम जनमानस का पूरा विश्वास और भरोसा है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE