BREAKING NEWS
KHABAR : दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की.. <<     खरगोन में कपास की फसल के बीच हो रही थी गांजे की.. <<     KHABAR : उज्जैन में 50 बच्चों से शुरू हुई पहल अब 2.. <<     KHABAR : उज्जैन में अफ्रीकन बोमा पद्धति से.. <<     खातेगांव TI की शहादत का होगा हिसाब! 5 जिलों में.. <<     TI दिलीप पुरी की मौत के बाद एक्शन में सरकार!.. <<     KHABAR : राधादेवी रामचंद्र मंगल कॉलेज के फार्मेसी.. <<     KHABAR : कपास की फसल के बीच हो रही थी गांजे की खेती,.. <<     KHABAR : नीमच में निःशुल्क इज्तिमाई निकाह सम्मेलन.. <<     HEADLINES: नीमच-मंदसौर की 6 बड़ी खबरें: मंडियों में.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव 2026- अंतिम प्रशिक्षण के बाद.. <<     BIG NEWS : उंखलिया की खामोश रात में हुआ खौफनाक कत्ल,.. <<     KHABAR : जबलपुर में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ,.. <<     राजा की मुड़ैरी हमले का मामला: आरोपियों की.. <<     KHABAR : नेपा लिमिटेड में प्रतियोगिताओं के विजेता.. <<     BIG UPDATE: वोट बचाने की लड़ाई में नीमच कांग्रेस की.. <<     KHABAR : उज्जैन में छात्रावास की बाहरी आवाजाही से.. <<     VIDEO NEWS: नीमच मंडी में लहसुन के भाव का ऐसा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2022, 6:33 pm
BIG NEWS : नीमच सहकारी संस्था के डिफ़ाल्टर एवं अन्य किसान भाईयो को भी सोसायटी से खाद उपलब्ध करायें- उमराव सिंह गुर्जर, पढ़े मुश्ताक अली शाह की खबर 

Share On:-

नीमच। पूर्व मंडी एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष, किसान नेता उमराव सिंह गुर्जर ने मप्र के राज्यपाल के नाम ज़िला कलेक्टर को मुलाक़ात कर किसानों की समस्याओ के निराकरण करने हेतु ज्ञापन पत्र दिया। ज्ञापन में कहा कि नीमच ज़िले में यूरिया खाद वितरण को लेकर पिछले कई दिनों से समस्या आ रही है।
गुर्जर ने बताया कि जिले के खाद विक्रेता व्यापारियों द्वारा यूरिया खाद का भंडारण किया हुआ है, एवं क़रीब 100 रुपये प्रति बैग ऊँचे दाम पर विक्रय किया जा रहा है। सहकारी संस्थाओं में खाद उपलब्ध न होने के कारण किसान भाईयो को मजबूरी में खाद ऊँचे दाम पर ख़रीदना पड़ रहा है। साथ ही कृषि कार्य हेतु अनावश्यक सामग्री का विक्रय भी यूरिया खाद के साथ व्यापारियों द्वारा आवश्यक रूप से किया जा रहा है, एवं किसान भाईयो को लेने को मजबूर किया जा रहा है।ज़िले के खाद विक्रेता ऊँचे दामो पर यूरिया खाद का विक्रय कर, मुनाफ़ाखोरी कर रहे है।

गुर्जर ने कहा कि सोसायटी द्वारा डिफ़ाल्टर किसानों को भी यूरिया खाद का विक्रय नहीं किया जा रहा है एवं अन्य किसान भाई जो सहकारी संस्थाओं के सदस्य नहीं है उन्हें भी सोसायटी द्वारा खाद नहीं दिया जा रहा । 
गुर्जर ने माँग करी कि ऐसे किसान भाईयो को भी नगद भुगतान कर यूरिया खाद उपलब्ध कराया जाये, यह शीघ्र सुनिश्चित करे। 

उमराव सिंह ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार खाद व्यापारियों से मिलीभगत कर किसानों का शोषण कर रही है। कांग्रेसजन माँग करते है कि अन्नदाता किसानों को खेती में आ रही उपरोक्त समस्याओं का तुरंत निराकरण कर राहत प्रदान की जाये एवं मुनाफ़ाखोर व्यापारियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाये।

ज्ञापन की माँगो पर तुरंत कार्यवाई करवाने का आश्वासन ज़िलाधीश द्वारा दिया गया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी नीमच अध्यक्ष मुकेश कालरा, ज़िला महामंत्री ओम शर्मा, पार्षद हरगोविंद दीवान, विक्रम घेघंट भी उपस्थित रहें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE