BREAKING NEWS
BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2022, 6:55 pm
NEWS : भाजपा की जन आक्रोश यात्रा की नुक्कड़ सभाओं और जन चौपालो में मुखर हुए जन पीड़ा के स्वर, निर्दलीय विधायक पर साधा निशाना, पढ़े अब्दुल अली ईरानी की खबर 

Share On:-

सिरोही। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली राज्य कांग्रेस सरकार के नीतियों की पोल खोलते हुए भाजपा की जन आक्रोश यात्रा में वक्ताओं ने सरकार के 4 साल को कुशासन और जंगलराज बताकर उसे कटघरे में खड़ा किया। साथ ही सिरोही के निर्दलीय विधायक पर केंद्र की योजनाओं के माध्यम से हो रहे कार्यों में थोथी वाहवाही लूटने के आरोप लगाए। आरोप में कहा कि जिले का नौजवान नशे की खुली बिक्री से बर्बाद हो रहा है और शासन प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं। इस मौके पर नगर परिषद सिरोही के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ने और विकास को अवरुद्ध करने के आरोप लगाकर निशाना साधा।

भाजपा की ओर से प्रदेश व्यापी सभी विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों और गांव ढाणी होते हुए बुधवार को सिरोही मुख्यालय पर पहुंची। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल सिरोही के तत्वाधान में शहर के मुख्य चौराहों पर आयोजित नुक्कड़ सभाओं में गहलोत सरकार की नाकामियों को जनता के सामने उजागर करते हुए शासन व प्रशासन की विफलताओं को गिनाया। कार्यक्रम की शुरुआत के अवसर पर गोली चौराहे पर जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने संबोधित करते हुए यात्रा के दरम्यान जनता को व्यापक समर्थन देने पर धन्यवाद दिया और लोगों ने बढ़ चढ़कर मिस कॉल करके और शिकायत पत्रक भरकर सौपे।

शहर के गोयली चौराहा, भाटकडा सर्किल, पैलेस रोड, सरजावाव दरवाजा आदि स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित हुई। इसी प्रकार नगर परिषद के बाहर और झुपाघाट क्षेत्र में जन चौपाल में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

इस अवसर पर नागरिकों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि पिछले 4 साल में प्रदेश को अपराध का गढ़ बनाकर आज सभी को असुरक्षित कर दिया गया है। महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दों पर सरकार विफल रही है प्रतिदिन महिलाओं से छेड़खानी, बलात्कार, हिंसा के मामलों से अखबार भरे हैं लेकिन शासन की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। इस सरकार में अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग पर भी अत्याचार के मामले बढ़े हैं। 

पूर्व राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि प्रदेश आज अपराध व बेरोजगारी के मामलों में पहले पायदान पर है। कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने राज्य की जनता के साथ वादाखिलाफी की है और किसानों के कर्ज माफी सहित सस्ती बिजली के वादे तथा बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी का आज भी जनता इंतजार कर रही है। 

नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल ने कहा कि 4 साल पहले चुनावी सभा में 1 से 10 तक गिनती गिनने का कहकर कर्जा माफ करने का राहुल का वादा किसानों को आहत कर रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार ने प्रदेश को भरपूर सहायता भेजी और केंद्रीय योजनाओं आदि का लाभ देने में राज्य सरकार राजनीतिक दुर्भावना से लोगों को उसका लाभ नहीं दे रही। कहा कि राज्य सरकार ने बार-बार हिंदू समाज की भावनाओं के साथ भी खिलवाड़ किया है। केंद्र सरकार ने हर घर नल योजना, गरीब को सम्मान से जीने के लिए छत की सौगात दी। कोरोना काल में देश के करीब 80 करोड़ लोगों को अन्न व नकद सहायता राशि खाते में डालकर गरीब और पिछड़े वर्ग को संबल प्रदान किया है। सभा में राज्य कांग्रेस सरकार पर प्रदेश की दुर्दशा करने के आरोप लगाकर जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी ने कहां की कांग्रेस का जंगलराज अब अपने अंत की ओर बढ़ रहा है जन आक्रोश अब इस सरकार को उखाड़ फेंकेगा।

पूरे राजस्थान समेत सिरोही को मेडिकल कॉलेज की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए दीपेंद्रसिंह पीथापुरा ने कहा कि स्वस्थ भारत के लिए संकल्पित है मोदी सरकार और इसी के मद्देनजर पिछले 8 साल साल में देश में करीब 210 मेडिकल कॉलेज बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी का प्रयास है कि गरीब और मध्यम वर्ग का इलाज खर्च कम हो और उसे बेहतर उपचार मिले।  

इसी प्रकार एडवोकेट अशोक पुरोहित ने कहा कि कांग्रेस ने चार साल में बेरोजगारों के साथ छलावा करने के सिवाय कुछ भी नहीं किया है। भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक होने से कड़ी मेहनत से तैयारियां कर परीक्षा देने वाले लाखों अभ्यर्थियों के सपनों और उम्मीदों को इस सरकार ने धोया है। कमोबेश अधिकांश भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं।

भाजपा के मांगूसिंह बावली ने क्षेत्रीय निर्दलीय विधायक पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाए। नगर महामंत्री जबरसिंह चौहान, प्रतिपक्ष नेता मगनलाल मीणा, पार्षद प्रवीण राठौड़ महिपालसिंह चारण, हितेंद्र ओझा, हेमंत पुरोहित आदि ने संबोधित करते हुए कहा की महिला दुष्कर्म, दलितों पर अत्याचार, साइबर क्राइम में राजस्थान नंबर वन है। महिलाओं पर अत्याचार में दूसरे स्थान पर है। बिजली महंगी करने, पेट्रोल-डीजल पर वैट नहीं घटाकर इन दोनों तेल पदार्थों को महंगा रखने में भी राजस्थान देश में पहले स्थान पर है। कांग्रेस के शासनकाल में पूरी तरह जंगलराज चल रहा है। सरकार भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है। सभी प्रकार के माफिया बेखौफ होकर अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE