BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 21, 2022, 12:54 pm
NEWS : झालावाड़ में धोबी समाज ने मनाई संत गाडगे बाबा की पुण्यतिथि, पार्षद वर्मा ने ज्ञापन सौंपकर समाजहित में करि मुख्यमंत्री से मांग, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर   

Share On:-

झालावाड़। शहर के खण्डया चौराहे पर श्रीराम मंदिर पर संत देबू गाडगे बाबा की पुण्यतिथि के अवसर पर धोबी समाज द्वारा कार्यक्रम रखा गया। जिसमें समाज के लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 

इस अवसर पर समाज के दिव्यांग पार्षद संजीव वर्मा ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। जिसके अनुसार राजस्थान के प्रत्येक जिले में छात्रों के लिए संत गाडगे बाबा के नाम से छात्रावास की मांग की गई और संत गाडगे बाबा की जयंती एवं पुण्यतिथि कार्यक्रम राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय मनाने की भी माँग संजीव वर्मा द्वारा रखी गई। 

संजीव वर्मा ने बताया कि गाडगे बाबा लोकसेवा और स्वच्छता के प्रतीक थे, जिन्होंने झाड़ू, श्रमदान और पुरूषार्थ को अपना हथियार बनाया। उनके कार्यों को लोगों ने सराहा और उनका अनुसरण किया। गाडगे उस परम्परा के संत थे, जो कबीर से लेकर रविदास, दादू, तुकाराम और चोखामेला तक आती है। उन्होंने गांव-मोहल्ले की साफ-सफाई से लेकर धर्मशाला, तालाब, चिकित्सालय, अनाथालय, वृद्धाश्रम, कुष्ठ आश्रम, छात्रावास, विद्यालय आदि का निर्माण, श्रमदान व लोगों से प्राप्त आर्थिक सहयोग से किया। गाडगे बाबा, अपने कार्यों से, उन प्रतिकूल परिस्थितियों में भी, इतिहास का एक चमकदार अध्याय बन गये। गाडगे बाबा डॉ आंबेडकर के सभी कार्यक्रमों की सराहना करते थे, उन्हें प्रोत्साहित करते थे। उन्होनें हिंदू धार्मिक ग्रंथों की अमानवीय मान्यताओं और संहिताओं का प्राण-पण से विरोध किया।  

कार्यक्रम में राजू नैनवाया, प्रकाश बाथला, संजीव वर्मा, राजेश खरनिवाल, सोनू खरनिवाल, मोहित खरनिवाल, किंशु खरनिवाल, दिलीप नैनवाया, लोकेश चौहान आदि उपस्थित रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE