BREAKING NEWS
KHABAR : नगरपालिका के प्रस्ताव के बाद भी मुस्लिम.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : मोबाइल की दुकान में छिपा रखा था नशे का.. <<     KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल.. <<     KHABAR : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सेवा सहकारी.. <<     BIG REPORT : सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में अब अपराधियों की बढ़ेगी.. <<     KHABAR : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत एमपी पहुंचे,.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के.. <<     KHABAR : वरिष्ठ नागरिकों के उल्लेखनीय योगदान को.. <<     KHABAR : बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर.. <<     NEWS : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मिलेगा.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के.. <<     NEWS : आगामी त्योहारों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट.. <<     NEWS : प्रतापनगर में तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 21, 2022, 3:56 pm
BIG NEWS : राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रा और दिल्ली से सटे हरियाणा में इंट्री, फिर जैसे ही लगा खतरा तो केंद्र ने जारी कर दिया ये पत्र, जानिये क्या दिया हवाला जिससे गरमा गई राजनीति, पढ़े खबर

Share On:-

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने राहुल गांधी से यात्रा रोकने की अपील की है। इसके लिए कोरोना महामारी बढ़ने का हवाला दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राहुल को लेटर लिखा है। उन्होंने कहा कि देश में एक बार फिर से कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है, हेल्थ इमरजेंसी के हालात हैं। देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा रोक दें।

स्वास्थ्य मंत्री ने राहुल को लिखे लेटर में कहा कि कई सांसदों ने चिंता जाहिर की है कि भारत जोड़ो यात्रा से कोरोना फैल रहा है। अपील की गई कि भारत जोड़ो यात्रा में कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन हो। यात्रा में जो लोग भी शामिल हो रहे हैं, सभी ने वैक्सीन जरूर लगवाई हो। इतनी बड़ी यात्रा में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना संभव नहीं है। ऐसे में पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी के हालातों को देखते हुए यात्रा रोक देना ही सही रहेगा।

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से मोदी सरकार बौखलाई हुई है। आम लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा तरह-तरह के सवाल उठा रही है। उन्होंने BJP से सवाल किया कि क्या चुनाव के समय PM मोदी मास्क लगाकर गुजरात गए थे?

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि मैंने अभी तक लेटर नहीं देखा है, लेकिन अभी तक तो प्रोटोकॉल को लेकर कोई नियम नहीं आया है। उन्होंने कहा कि मुझे ये नहीं समझ आ रहा है कि अचानक भारत जोड़ो यात्रा पर इतना ध्यान क्यों दिया जा रहा है?

राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने कहा कि 21 दिसंबर की सुबह राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा पर उमड़ी भारी भीड़ से मोदी सरकार इतनी घबरा गई है। उनकी तरफ से लेटर लिखने का मतलब है कि भाजपा का मकसद यात्रा को डिस्टर्ब करने का है।

उन्होंने आगे कहा कि दो दिन पहले प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा में रैली की थी, जहां किसी भी कोविड प्रोटोकॉल की पालना नहीं हुई। कोविड की दूसरी लहर में PM ने बंगाल में बड़ी रैलियां की थीं‌। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को सबसे पहला लेटर PM को लिखना चाहिए था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE