BREAKING NEWS
फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 24, 2022, 12:50 pm
KHABAR : आयुष विभाग ने राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत किया मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, उपस्थितों को सुशासन दिवस की शपथ भी दिलाई, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। आयुष विभाग एवं प्रमुख सचिव के निर्देशन में एवं कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत अंबे माता मंदिर परिषद नई नगर पालिका के पीछे आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर आयोजन किया गया, जिसमें अनुविभागीय अधिकारी मनीषा वास्कले द्वारा आयुर्वेद और होम्योपैथिक से होने वाली दवाइयों के उपयोग के बारे में बताया गया।

शिविर में आयुर्वेद से होने वाले लाभ के बारे में बताया एवं मरीजो को अपने घरों में औषधीय पौधे लगाने हेतु प्रोत्साहित कर आयुष विभाग द्वारा औषधीय पौधों आंवला, नीम, तुलसी, गिलोय, पत्थर चट्टा एवं आयुष रक्षा किट का वितरण मरीजो को किया गया और सुशासन दिवस के उपलक्ष में शासन दिवस की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर मुकेश परमार, मनीष राठौड़, नवीन मेहता तथा सीएमओ कन्हैयालाल सूर्यवंशी मुख्य अतिथि थे।शिविर में डॉ. अंकित विजयावत, डॉ. कमलेश शेर, डॉ. ललिता रावत, डॉ. पूजा राठौर, डॉ. सुरेश भूरा द्वारा सर्दी खासी, वात रोग, स्त्री रोग, उदर रोग, श्वास रोग, अर्श रोग, मधुमेह, रक्ताल्पता, चर्म रोग आदि रोगों से पीड़ित रोगियों का परीक्षण कर निःशुल्क औषधियाँ दी गई और कोविड से बचने के लिए आयुष कीट का वितरण किया गया। शिविर में लगभग 530 मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधि वितरित की गई।

शिविर में आयुष विभाग की और शिवराज सिंह तोमर, अनिल मेहता, सुभाष बरसेना, रेखा धवन, मंजू राठौड़, धापू मालवीय, बालचंद मीणा, शांतिलाल मकवाना, भेरूलाल हाडा, प्रहलाद धाकड़, अशोक शर्मा, कृष्णपाल सिंह देवड़ा, रामसिंह परिहार, रविंद्र सिंह पंवार, राजू आदिवाल महिला बाल विकास विभाग की मोनिका शुक्ला और समस्त आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता उपस्थित थे । जिला आयुष अधिकारी डॉ. बलराज सिंह चौहान ने आमजन से आयुष औषधियों का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE