BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 30, 2022, 6:43 pm
NEWS : पूर्व अध्यक्ष स्व राजऋषि ठाकुर उम्मेद सिंह धौली की चौथी पुण्यतिथि पर जौहर भवन मे आयोजित हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जौहर स्मृति संस्थान के महामंत्री तेजपाल सिंह शक्तावत ने बताया कि संस्थान के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय उम्मेद सिंह धोली की चौथी पुण्यतिथि पर जौहर भवन, गांधीनगर चित्तौड़गढ़ पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम प्रातः 11.15 बजे  आयोजित किया गया। सर्वप्रथम श्री धोली के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
श्री धोली 40 वर्षों तक अनवरत संस्थान के अध्यक्ष रहे इनका जौहर भवन निर्माण एवं जौहर मेले को ऊंचाइयों पर ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। 

श्रद्धांजलि कार्यक्रम मे शिक्षाविद् सेवानिवृत जिला शिक्षा अधिकारी योगेश कुमार जानी, लक्ष्मीलाल भारद्वाज, डाॅ योगेश व्यास, कवि व साहित्यकार तथा गीतकार  नन्दकिशोर निर्झर, नवीन सारथी, सोहनलाल चौधरी, हिम्मत सिंह उज्जवल, राष्ट्रीय कवि अब्दुल जब्बार खान, इतिहास विद् लोकेन्द्र सिह ज्ञानगढ, तख्त सिंह सौलकी, अनिरूद्ध सिह भाटी, कानसिंह चुण्डावत, जौहर स्मृति संस्थान के अध्यक्ष नरेन्द्र सिह विजयपुर व श्री धोली की पौत्रवधु नोविना शेखावत ने विचार वयक्त किये। पंडित कमलेश भट्ट ने गायत्री मंत्र व शांति मंत्र का पाठ किया। 

सर्व समाज से कन्हैयालाल नाराणीवाल, मुकेश नाहटा, कल्याणमल आगाल, मुकेश माली, संजय दशोरा, अनिल कुमार, रमेशचन्द्र ओझा, श्याम वैष्णव, गोपालदास वैष्णव, पत्रकार रमेशचन्द्र टेलर ने भी पुंष्पाजलि अर्पित की। इतिहासकार, साहित्यकार, कविगणों ने कविता, दोहे व संस्मरण मेवाड़ी, डिगल राजस्थानी भाषा  के माध्यम से प्रस्तुत कर श्रदाँजलि अर्पित की। जौहर स्मृति संस्थान के उपाध्यक्ष शक्ति सिंह मुरलिया, महिला उपाध्यक्ष निर्मला कंवर राठौड़, संयुक्त मंत्री गजराज सिंह बराड़ा, कोषाध्यक्ष गोवर्धन सिंह भाटी आदि की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संस्थान की ओर से आयोजित किया गया। 

इस अवसर उदयपुर से खेमसिह राणावत, रामसिह बरोडिया, भंवरसिह कितावत, निर्भयसिह राठौड़, रेखा कंवर व अनिता कंवर मध्यप्रदेश, लालसिंह भाटी एमडी श्री भूपाल राजपूत छात्रावास, सत्यवीर सिह भाटी श्री राजपूत करणी सेना जिला अध्यक्ष, धनेत कलां सरपंच व प्रधान प्रतिनिधि रणजीत सिंह डगला का खेड़ा, भंवर सिंह खरड़ी बावड़ी, मंगल सिंह खंगारोत, नरपत सिंह भाटी, चावंड सिंह दांतड़ा बांध, वीरेंद्र सिंह साकड़ा खेड़ा, देवेंद्र सिंह सोलंकी, योगेंद्र पाल सिंह राठौड़, रूप सिंह शक्तावत, करण सिंह बराड़ा, आदित्य वीर सिंह व टीकम पाल सिंह घटियावली, प्रताप फाउंडेशन के हर्षवर्धन सिंह रूद, विक्रम सिंह झालरा, कानसिंह भाटी, शंकर सिंह सालरिया, लाल सिंह अमराणा, नरोत्तम सिंह सोलंकी, भंवर सिंह खोर, नाहर सिंह, ईश्वर सिंह, भगवत सिंह, राजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह चित्तौड़ खेड़ा, योगेंद्र सिंह धौली, भंवर सिंह नेतावल गढ़, भूपेंद्र सिंह डगला का खेड़ा, अर्जुन सिंह मीनाणा, समर्थ सिंह शेखावत, श्याम सिंह हाडा, विजयराज सिंह रूद, शैतान सिंह अचलपुरा, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के शक्ति सिंह राठौड़, हरेंद्र सिंह सौदा, वीरेंद्र सिंह भावलिया, युवराज सिंह झाडोली, भगवत सिंह चुंडावत बस्सी, नाहर सिह नगरी, जितेंद्र सिंह खड़ी बावड़ी, अजय सिह पंचेड सहित सैकड़ो की संख्या मे गणमान्य लोग मौजुद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE