BREAKING NEWS
KHABAR : खेत की मेड़ पर दिखा 20 किलो का विशाल अजगर,.. <<     पिछोर में छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में 24 अगस्त से पांच दिवसीय.. <<     NEWS : गोदाम का ताला तोड़कर टेम्पो समेत 25 क्विंटल.. <<     BIG NEWS : नीमच में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य.. <<     KHABAR : पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ, 4 हजार.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में आज से राष्ट्रीय.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर चित्तौड़गढ़ में.. <<     KHABAR : इद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला दाऊदी बोहरा.. <<     NEWS : शंकर विहार कॉलोनी की कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : विकास के नाम पर विस्थापितों की अनदेखी,.. <<     KHABAR : विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन की.. <<     BIG NEWS : एमपी के धार जिले में भीषण हादसे से मचा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, पीएमएफएमई.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस को.. <<     बड़वानी में भीषण सड़क हादसा,मुंबई-आगरा नेशनल.. <<     खरगोन में UCC के खिलाफ बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 23, 2026, 5:36 pm
NEWS : गोदाम का ताला तोड़कर टेम्पो समेत 25 क्विंटल सरसों-लहसुन चोरी, वांछित आरोपी राहुल जटिया गिरफ्तार, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना बड़ीसादड़ी द्वारा एक टेम्पो, 10 क्विंटल सरसों एवं 15 क्विंटल लहसुन चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त राहुल जटिया को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया माल बरामद किया जा चुका हैं।


जिला पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ धर्मेंन्द्र सिंह ने बताया कि प्रार्थी विनोद कुमार जैतावत  निवासी रावला चौक बोहेड़ा पुलिस थाना बड़ीसादड़ी ने दिनांक 24 जुलाई 2026 को बड़ीसादड़ी थाने पर उपस्थित  होकर एक टाईपशुदा रिपोर्ट पेश की कि उसका गोदाम डुगला रोड बोहेड़ा में स्थित है, जिसमें उसके द्वारा खरीदा गया माल रखा जाता है। दिनांक 23 जुलाई 2026 की शाम को वह अपना टेम्पो गोदाम पर खड़ा कर गोदाम के ताले लगाकर घर चला गया।


दिनांक 24 जुलाई 2026 को सुबह करीब 9.00 बजे गोदाम पर पहुंचा तो गोदाम का ताला टूटा हुआ था तथा टेम्पो गायब था। गोदाम के सभी कमरों के ताले भी टूटे हुए थे। टेम्पो में रखे 20 कट्टे सरसों, जिनका वजन 10 क्विंटल, तथा लहसुन के 30 कट्टे व 5 डिब्बे, कुल 15 क्विंटल लहसुन सहित टेम्पो चोरी कर लिया गया। कमरे में रखा एक कूलर, एक एलईडी एवं एक गैस का चूल्हा भी चोर ले गये। रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया जाकर थानाधिकारी भगवानलाल के नेतृत्व में एएसआई झामेश्वर सिह मय जाप्ता की टीम गठित की गई। 


प्रकरण में अनुसंधान करते हुए पुलिस टीम द्वारा प्रयास कर पूर्व में अभियुक्तगण याजीद मीर खां, इरफान मौहम्मद एवं दीपक जटिया को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से चोरी किया गया लोडिंग टेम्पो, सरसों के कट्टे, गैस के चूल्हे मय टंकी, एलईडी, कूलर एवं लहसुन बेचने से प्राप्त 52,000/- रुपये बरामद किये गये। प्रकरण में वांछित अभियुक्त राहुल जटिया पिता माधुलाल जाति जटिया निवासी नई आबादी बोदियाना थाना चन्देरिया हाल नई आबादी बानसेन पुलिस थाना भदेसर जिला चित्तौड़गढ़ को दिनांक 22 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया गया। 


पुलिस टीम:- एएसआई झामेश्वर सिंह, कांस्टेबल श्रवण कुमार,बाबूलाल,धर्मीचन्द,जगदीश।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE